किसान आंदोलन में बलात्कार का सबूत दे कंगना, नहीं तो सांसदी से इस्तीफा दे – जीवन ज्योत कौर

by | Sep 2, 2024 | National

Sep 2, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक जीवन ज्योत कौर ने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने बयान के अनुसार कंगना किसान आंदोलन के दौरान हुए बलात्कार का सबूत दें, नहीं तो सांसदी से इस्तीफा दे।

सोमवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में आप विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और पार्टी के महिला विंग प्रधान प्रीति मल्होत्रा के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जीवन ज्योत कौर ने कहा कि कंगना जानबूझकर पंजाब के किसानों और महिलाओं को बदनाम करने वाला बयान देती है। पिछले दिनों उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में महिलाओं का बलातकार होता था, मेरे पास उसका सबूत है। अगर कंगना के पास उसका सबूत है तो पेश करना चाहिए। अगर नहीं है तो अपने घटिया बयान के लिए पंजाब के किसानों व महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए और सांसद पद छोड़ देना चाहिए।

जीवन ज्योत ने कहा कि पंजाब भाजपा के नेता भी कंगना के बयान पर अपना रूख स्पष्ट करें। वह बताएं कि वे पंजाब के किसानों और महिलाओं के साथ खड़े हैं या अपनी पार्टी के सांसद कंगना रनौत के साथ। अगर किसानों के साथ खड़े हैं तो पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के समक्ष कंगना का मुद्दा उठाएं और उसे पार्टी से बाहर निकालने की मांग करें।

उन्होंने कहा कि सिर्फ कंगना ही नहीं पूरी भाजपा ही पंजाब के खिलाफ काम करती है। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, वह लगातार पंजाब को नीचा दिखाने का काम करती है। पिछले साल 26 जनवरी परेड से पंजाब की झांकी बाहर निकाल दी गई। इस बार के बजट में पंजाब का नाम तक नहीं लिया गया। वहीं कई सालों से केंद्र सरकार पंजाब के रूरल डेवलपमेंट फंड और नेशनल हेल्थ मिशन के हजारों करोड रुपए दबा के बैठी है। केन्द्र सरकार का पंजाब के प्रति रवैया बेहद नफरत भरा और भेदभाव वाला है।

आप विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल के बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें सार्वजनिक तौर पर कंगना की निंदा करनी चाहिए और पार्टी से कंगना पर कार्रवाई करने की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपनी फिल्म चलाने के लिए ऐसी ओछी बातें करता है तो पंजाबी होने के नाते हरजीत ग्रेवाल को पंजाब के किसानों और महिलाओं के साथ खड़ा होना चाहिए।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

पंजाब के Jalandhar जिले के ग्रामीण क्षेत्र खांबड़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति करण को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के Amritsar जिले में ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (आईएसआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल और सीमा पार हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर...

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

पंजाब के लुधियाना में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इलाके के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस टीम के साथ न्यू माधोपुरी क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आने वाले इलाके में...

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

पंजाब पुलिस के निलंबित अधिकारी Harcharan Singh Bhullar से जुड़े कथित रिश्वत मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस मामले के सह-आरोपी बिचौलिए कृष्णु शारदा और उनकी पत्नी हनी शर्मा के बैंक और पोस्ट ऑफिस खातों को डी-फ्रीज करने की अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली है।...

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

पंजाब के Hoshiarpur जिले के तलवाड़ा क्षेत्र के गांव दरवाली कलां में कुदरत का एक अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। यहां 114 वर्षीय बुजुर्ग महिला धर्मो देवी के दोबारा दांत निकलने लगे हैं। जहां परिवार इसे भगवान की कृपा मान रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी सुविधाओं के लिए...

Get In Touch
close slider

Get In Touch