कार सवार युवकों का कारनामा, एडवोकेट को 100 मीटर तक ले गए घसीटते हुए

by | Sep 4, 2024 | Crime

Sep 4, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के लुधियाना में उस समय हलचल बढ़ गई जब एक व्यक्ति को कार सवार युवक अपनी गाड़ी से घसीटते हुए ले गए। एक अन्य कार सवारों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिस व्यक्ति को युवकों ने अपनी कार के बोनट से घसीटा वह अधिवक्ता है।

लुधियाना के गिल रोड अरोड़ा पैलेस के पास लाइटों पर खड़े एडवोकेट के साथ कार सवार युवकों ने मारपीट की। जब एडवोकेट ने कार रोकने की कोशिश की तो युवकों ने कार भगा ली। एडवोकेट बोनट पर बैठ गया तो कार चालक युवक करीब 100 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गए। युवकों ने एडवोकेट के साथ गाली-गलौज भी की। राहगीरों ने कार चालकों को रोका और इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना शिमलापुरी पुलिस ने वीडियो और शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

 एडवोकेट दर्शन पालीवाल ने बताया कि वह गिल रोड अरोड़ा पैलेस वाली लाइटों के पास खड़ा था। इसी दौरान कार सवार कुछ युवकों ने उसे बिना बात के गालियां दीं। जब गाड़ी साइड पर लगाने की कोशिश की तो उन्होंने कार भगा ली। वकील ने युवकों की गाड़ी रोकने के लिए बोनट का सहारा लिया तो कार सवार युवकों ने उसके समेत ही कार भगा ली। वह किसी तरह से बोनट पकड़ कर कार पर बैठे रहे और अपनी जान बचाई। करीब 100 मीटर दूरी पर कार चालकों ने कार रोकी और उसे गालियां देने लगे और हाथापाई की। इसके बाद फिर कार चालकों ने कार भगा ली। थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आ गई है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

पंजाब के Jalandhar जिले के ग्रामीण क्षेत्र खांबड़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति करण को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के Amritsar जिले में ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (आईएसआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल और सीमा पार हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर...

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

पंजाब के लुधियाना में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इलाके के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस टीम के साथ न्यू माधोपुरी क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आने वाले इलाके में...

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

पंजाब पुलिस के निलंबित अधिकारी Harcharan Singh Bhullar से जुड़े कथित रिश्वत मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस मामले के सह-आरोपी बिचौलिए कृष्णु शारदा और उनकी पत्नी हनी शर्मा के बैंक और पोस्ट ऑफिस खातों को डी-फ्रीज करने की अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली है।...

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

पंजाब के Hoshiarpur जिले के तलवाड़ा क्षेत्र के गांव दरवाली कलां में कुदरत का एक अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। यहां 114 वर्षीय बुजुर्ग महिला धर्मो देवी के दोबारा दांत निकलने लगे हैं। जहां परिवार इसे भगवान की कृपा मान रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी सुविधाओं के लिए...

Get In Touch
close slider

Get In Touch