
रविवार का दिन जिस दिन करीब करीब हर परिवार की कहानी होती है कि आज़ नाश्ता कहीं बाहर से मंगवा लिया जाए या फिर कहीं बाहर जाकर खा आया जाए। कुछ ऐसी ही सोच रखी थी रविवार को फगवाड़ा के रहने वाले और कांग्रेस सोशल मीडिया सैल के प्रधान सौरव शर्मा ने भी लेकिन उनको नहीं पता था कि रविवार को बाहर से नाश्ता मंगवाना उनको कितना भारी पड़ सकता है और संडे का सारा मज़ा किरकिरा हो सकता है।
असल में सौरव शर्मा ने रविवार को जोमैटों के माध्यम से फगवाड़ा ही नहीं बल्कि पंजाब भर में मशहूर ओबराए भटूरे वाले से भटूरे मंगवाए। जिसके बाद जैसे ही उन्होंने भटूरों की पैकिंग को खोला तो उसके सालाद में से मरा हुआ भी नहीं जिंदा कीड़ा निकला जिसकी एक वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया प्रधान द्वारा फगवाड़ा के कुछ WhatsApp ग्रुप में डाल दी गई बस फिर क्या था भटूरे वालो तो अपनी गलती के कारण ट्रोल होना ही था साथ कि साथ कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रधान भी ट्रोल हो गए।
ग्रुपों में कोई प्रधान जी को बोल रहा था अब इतने रूपए में कीड़ा ही मिलेगा हाथी तो नहीं तो कोई कह रहा था कि यह आपके बीते दिनी बर्थडे का गिफ्ट है तो कोई कह रहा था वैज़ के साथ नानवैज़ फ्री में मिल गया।
सोशल मीडिया पर हो रही इस ट्रोलिंग को देख लग रहा था कि लोग भटूरे वाले पर तंज कम और प्रधान जी़ पर ज्यादा कस रहे है। खैर इस बात को छोड़े और आप भी वो वीडियो देखें और आगे से सावधान हो जाए अगर कहीं बाहर से कुछ खाने को मंगवाते है।








