पटियाला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के गढ़ पटियाला में शिरोमणि अकाली दल की ‘जबर-जुल्म विरोधी रैली’ में बादलों ने आज रविवार को कांग्रेस के खिलाफ जबरदस्त मोर्चा खोला। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम प्रकाश बादल कहा कि बेअदबी की बात करने वाली कांग्रेस ने ही स्वर्ण मंदिर पर हमला करवाया था। यह वही कांग्रेस है जिसने 1984 के दंगे करवाए। इसके बावजूद कैप्टन अमरिंदर कहते हैं कि जो हुआ ठीक हुआ। प्रकाश बादल ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस सिख कौम को तोडने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अकाली सरकार के समय जितनी भी विकास योजनाएं शुरू की गई थी,उन्हें कैप्टन सरकार ने बंद करवा दिया है।इस कारण आम जनता को परेशनी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि पटियाला रैली के बाद कैप्टन सरकार की पोल खोलने के लिए अब मझा तथा दोआबा में भी रैलियां की जाएंगी।
पंजाब में बड़ा सियासी कदम: CM भगवंत मान ने मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा लिया, DM मौत मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू
पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है। यह कार्रवाई जिला मैनेजर (DM) की संदिग्ध मौत के मामले में की गई है। मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश देते हुए मुख्य सचिव को...








