कैप्टन साहिब नहीं चाऊंदा सी पंजाब गुंडागर्दी वाला राज

by | Apr 3, 2021 | States

Apr 3, 2021 | States

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में गुंडागर्दी और लूटपाट की घटनाएं दिनप्रतिदिन बड़ती ही जा रही है। जिसके चलते आए दिन कभी गोलियां तो कभी लूट की खबरें ही सामने आती है, लेकिन अब तो गुंडागर्दो की हद ही हो गई और उन्होंने पंजाब की जानी मानी अखबार दैनिक जागरण और पंजाबी जागरण के तरनतारन स्थित कार्यालय पर हमला कर दिया।

जिसमें दैनिक जागरण ग्रुप से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार भी घायल हो गए। इसके चलते ही पत्रकार भाईचारे में भी रोष पाया जा रहा है। इसी के तहत ही प्रिंट एंड इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर पाल की अगुवाई में जालंधर के पत्रकार पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के पास पहुंचे और उन्हें मांगपत्र देकर कारवाई करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अखबार के दफ्तर में हमला होना बेहद गंभीर मामला है और यह देश के चौथे स्तंभ पर हमला है।
पत्रकार भाईचारे में है रोष की लहर
पेमा के प्रधान सुरिंदर कुमार के साथ साथ वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी कुमार जी, रागिनि ठाकुर और अमृत्पाल (जंगी) ने कहा कि यह सिर्फ एक अखबार के कार्यालय में नही बल्कि पूरे लोकतंत्र पर हमला है इसलिए इन आरोपियों के खिलाफ सरकार को कड़ा एक्शन लेना चाहिए।

पीएनएल के संपादक संदीप साही, गगन वालिया, दैनिक मेल के संपादक निखिल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुनील रूद्रा व नरेश भारद्वाज का कहला है कि यह पंजाब में बिगड़े हुए ला एंड आर्डर की मूंह बोलती तस्वीर है कि बेखौफ गुंडागर्दी करने वाले अब पत्रकारों पर हमला करने लग गए है। उन्होंने पंजाब सरकार को इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए मांग की है कि पंजाब में भी पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कोई विशेष कानून बनाया जाए।

फगवाड़ा से वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी दसौड़, गिरधर शर्मा, प्रमोद कौशल व नीरज शर्मा का कहना है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले पत्रकार ऐसे गुंडागर्दी वाले लोगों की कायरता से डरने वाले नही है लेकिन सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों के पीछे जिनका हाथ होता है उन्हें बेनकाब किया जाए तांकि ऐसे लोगों की सच्चाई सामने आ सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

पंजाब के Jalandhar जिले के ग्रामीण क्षेत्र खांबड़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति करण को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के Amritsar जिले में ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (आईएसआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल और सीमा पार हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर...

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

पंजाब के लुधियाना में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इलाके के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस टीम के साथ न्यू माधोपुरी क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आने वाले इलाके में...

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

पंजाब पुलिस के निलंबित अधिकारी Harcharan Singh Bhullar से जुड़े कथित रिश्वत मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस मामले के सह-आरोपी बिचौलिए कृष्णु शारदा और उनकी पत्नी हनी शर्मा के बैंक और पोस्ट ऑफिस खातों को डी-फ्रीज करने की अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली है।...

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

पंजाब के Hoshiarpur जिले के तलवाड़ा क्षेत्र के गांव दरवाली कलां में कुदरत का एक अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। यहां 114 वर्षीय बुजुर्ग महिला धर्मो देवी के दोबारा दांत निकलने लगे हैं। जहां परिवार इसे भगवान की कृपा मान रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी सुविधाओं के लिए...

Get In Touch
close slider

Get In Touch