ज़ीएनए यूनिवर्सिटी में सोलर पावर प्लांट का डीसी कपूरथला ने किया शुभारंभ

by | Jul 16, 2021 | Education

Jul 16, 2021 | Education

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

चंडीगढ़ / हनेश मेहता

 

विश्व प्रसिद्ध् जीएनए यूनिवर्सिटी द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की मंशा से यूनिवर्सिटी में सोलर पावर प्लांट की स्थापना की गई है।

 

जीएनए यूनिवर्सिटी में लगाए गए इस रूफटॉप सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ जिलाधीश कपूरथला मैडम दीप्ति उप्पल द्वारा अपने कर कमलों से किया गया।

 

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाधीश मैडम उप्पल ने कहा कि जीएनए यूनिवर्सिटी भारत निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से यूनिवर्सिटी में सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है उससे परंपरागत तरीके से प्राप्त हो रही बिजली में बड़ी कटौती आएगी जिसका लाभ पर्यावरण को मिलेगा।

 

जीएनए यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर और जीएनए गिर्यरस के डायरेक्टर गुरदीप सिंह सीहरा ने कहा कि जीएनए यूनिवर्सिटी  में सोलर पावर प्लांट को लगाने का मुख्य मकसद विश्व स्तर पर अपनाई जा रही ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहित और प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा कर ग्रीन एनर्जी प्रकल्प को आगे बढ़ाना रहा है।

 

उनका कहना है कि आज पूरे विश्व में जिस स्तर पर मौसम में बदलाव हो रहा है उससे यह समय की पहली मांग बनी हुई है कि हम सब को मिल कर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए।

 

इस समागम के दौरान फगवाड़ा नगर निगम के कमिश्नर एवं एडीसी राजीव वर्मा, एसडीएम फगवाड़ा शायरी मल्होत्रा, जीएनए यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. वी.के रतन, डा.आर.के महाजन, डा. मोनिका हंसपाल (डीन एकेडमिकस जीएनए यूनिवर्सिटी), डा.समीर वर्मा,डा.विक्रांत शर्मा, सी.आर.त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य मौज़ूद थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री भगवंत...

अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद अमृतसर में परिवहन विभाग ने बकाया राशि और लंबित चालान नहीं भरने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में कई वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और अब इनके खिलाफ जब्ती अभियान भी चलाया जाएगा। इस संबंध...

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

पंजाबी गायक और अभिनेता Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर कथित फायरिंग मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार को राजनीति का मोहरा नहीं बनाया जाना चाहिए। सीएम मान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कलाकार का...

15 दिन तक मलेशिया में फंसा रहा जालंधर का युवक, आखिरकार सुरक्षित लौटा भारत

15 दिन तक मलेशिया में फंसा रहा जालंधर का युवक, आखिरकार सुरक्षित लौटा भारत

पंजाब के जालंधर का एक युवक 15 दिनों तक मलेशिया में फंसे रहने के बाद आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आया। युवक की वापसी राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से संभव हो सकी। जानकारी के मुताबिक जालंधर निवासी आकाश न्यूजीलैंड से भारत लौट रहा था। इसी दौरान यात्रा और...

पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पंजाब के लुधियाना में पुरानी रंजिश को लेकर सनसनीखेज फायरिंग की वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch