जोगिंद्र सिंह मान ने टीका-टिप्पणी करने वाले विपक्षी नेताओं को दिया तीखा जवाब

by | Oct 30, 2024 | Political

Oct 30, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी हलका फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान ने आज उनकी गतिविधियों की आलोचना करने वाले विरोधियों को तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आई नो माई ड्यूटी, नो नीड टू टीच मी (मुझे मेरा कत्र्वय पता है, सिखाने की जरूरत नहीं)। उन्होंने कहा कि मेरे पास राजनीति में आधी सदी का अनुभव है। मैं सरकार में शामिल रहा हूं या नहीं, लेकिन एक जनसेवक होने के नाते मैंने अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से निभाया है।

 

जो लोग मुझे ज्ञान देने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे बीस अधिकारी मेरे अधीन मंत्री पद पर रहते काम करते रहे हैं। मान ने तल्ख स्वर में कहा कि विपक्षी नेता इन दिनों राजनीतिक रूप से बेरोजगार हैं क्योंकि राज्य में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक लोकप्रिय और शक्तिशाली सरकार है। जिसके पास प्रचंड बहुमत है और विपक्ष को अगले विधानसभा चुनाव में कोई उम्मीद की किरण नजर नहीं आ रही है क्योंकि भगवंत मान सरकार और उनके मंत्री ही नहीं बल्कि हलका इंचार्ज भी जनसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित होकर काम कर रहे हैं। कुछ विपक्षी नेता सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं। लेकिन उन्हें कुछ हासिल नहीं होने वाला नहीं, क्योंकि फगवाड़ा की जनता प्रदेश सरकार व आप नेताओं की कारगुजारी से पूरी तरह संतुष्ट है। जिसका प्रमाण है कि सभी विपक्षी दल इस समय अपने भविष्य को लेकर चिंतित और शर्मिंदा हैं। जबकि उनके पार्टी कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए बेताब हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch