
इस समय की बड़ी खबर पंजाब की सियासत के साथ जुड़ी हुई और खास तौर पर जालंधर वैस्ट हल्के के साथ जुड़ी हुई है, क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जिनके लिए कहा ज़ाता है कि वो जो कहते है कर के दिखाते है ऐसा ही अपना एक बड़ा वायदा जोकि जालंधर वैस्ट की जनता के साथ सीएम मान ने चुनाव के दौरान किया था पूरा करने ज़ा रहे है।
बताया जा रहा है कि जालंधर से ‘आप’ विधायक महेंद्र भगत को पंजाब सरकार बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। जानकारी अनुसार महिंद्र भगत को पंजाब सरकार कल कैबिनेट में शामिल कर मंत्री पद सौंपने जा रही है। बता दें कि चुनावों से पहले ही सी.एम. मान ने जालंधर के लोगों से यह वायदा किया था कि आप एक बार उनके उम्मीदवार महिंद्र भगत को जीत दिलवा कर विधानसभा भेजें और वह उन्हें मंत्री पद देंगे।








