
शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार सुरजीत कौर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत ने उन्हें खुद पार्टी में शामिल करवाया है।
गौर हो कि शिरोमणि अकाली दल में बगावत के बाद अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल द्वारा सुरजीत कौर से अपना समर्थन वापस ले लिया था। लेकिन अब सुरजीत कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात के बाद आप का दामन थाम लिया है। जिसके बाद अब जालंधर वेस्ट की राजनीति में भूचाल सा आ गया है








