जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

by | Mar 9, 2026 | Crime

Mar 9, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान थाना नंबर-2 में तैनात एसएसआई गोपाल के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस अधिकारी पर एक व्यक्ति का काम करवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को दी गई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने पूरे मामले की जांच कर ट्रैप लगाया।


योजना के तहत विजिलेंस अधिकारियों ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 8 हजार रुपये की पहली किस्त ली, टीम ने मौके पर ही उसे काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी ने कुल 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई और आरोपी को मौके पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।


सूत्रों के मुताबिक उक्त अधिकारी का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। इससे पहले भी उसकी रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा रही थी। अब विजिलेंस विभाग पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब के नवांशहर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक अस्पताल को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। यह घटना बंगा के मुकंदपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अस्पताल के...

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और यह बढ़कर करीब 92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। तेल की कीमतों में इस...

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर: श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन और ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट...

मॉडल टाउन में सरेआम फायरिंग, नेल स्टूडियो मालिक ने विवाद के बाद चलाई लाइसेंसी पिस्टल

मॉडल टाउन में सरेआम फायरिंग, नेल स्टूडियो मालिक ने विवाद के बाद चलाई लाइसेंसी पिस्टल

पंजाब के लुधियाना शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक नेल स्टूडियो के मालिक ने मामूली विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सरेआम फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन गोलियों की आवाज से पूरे...

पंजाब बजट 2026: केजरीवाल की गारंटी बनाम मोदी के जुमले, हरपाल चीमा ने बताया फर्क

पंजाब बजट 2026: केजरीवाल की गारंटी बनाम मोदी के जुमले, हरपाल चीमा ने बताया फर्क

चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 के बाद राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आम आदमी पार्टी के शासन मॉडल और केंद्र की भाजपा सरकार के वादों के बीच स्पष्ट अंतर बताया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति...

Get In Touch
close slider

Get In Touch