महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जालंधर में भव्य शोभा यात्रा, ट्रैफिक पुलिस ने 22 स्थानों से रूट डायवर्ट किए

by | Oct 5, 2025 | States

Oct 5, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव को लेकर जालंधर शहर में 6 अक्टूबर को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भीड़ और ट्रैफिक को देखते हुए जालंधर ट्रैफिक पुलिस ने 22 स्थानों से मार्ग डायवर्ट करने का फैसला लिया है।

शोभा यात्रा का पूरा मार्ग

शोभा यात्रा प्राचीन वाल्मीकि मंदिर (अली मोहल्ला) से आरंभ होगी और भगवान वाल्मीकि चौक, लवकुश चौक (मिलाप चौक), शहीद भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक, अड्डा टांडा, माई हीरा गेट, शीतला माता मंदिर, भगवान वाल्मीकि जी गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी, बस्ती अड्डा से होकर वापस प्राचीन वाल्मीकि मंदिर अली मोहल्ला पर सम्पन्न होगी।

22 स्थानों से डायवर्ट किए गए मार्ग

ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शहर के कई प्रमुख रास्तों पर यातायात डायवर्ट किया है। इनमें शामिल हैं:
नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, परिंदा चौक (एसबीआई), पीएनबी चौक, प्रेस क्लब चौक, नामदेव चौक, शास्त्री चौक, प्रताप बाग मोड़, हैनरी पेट्रोल पंप, भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर वन-वे, इकहरी पुली, होशियारपुर रेलवे फाटक, टांडा चौक, टांडा रेलवे फाटक, गोपाल नगर टी-पॉइंट, पुरानी सब्जी मंडी चौक, महालक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़, पुरानी जेल के पास, पटेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, शक्ति नगर टी-पॉइंट और फुटबॉल चौक।

आम वाहनों के लिए शोभा यात्रा मार्ग रहेगा बंद

यात्रा मार्ग पर सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे डायवर्ट रूट या वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि जाम की स्थिति न बने।

यात्रियों की सहायता के लिए ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 भी जारी किया गया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि विदेश में काम कर रहा एक पंजाबी युवक अपनी मां के निधन के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट पा रहा। यह मामला गुरदासपुर जिले के गांव अठवाल...

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

पंजाब के तरनतारन में नकली पुलिस बनकर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और तीन युवक थार गाड़ी में पहुंचे और खुद को CIA स्टाफ बताकर एक व्यक्ति को उसके घर से जबरदस्ती साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार और तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका तुरंत सख्त कदम उठाएगा। ट्रंप ने सोशल...

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम...

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ढंडारी खुर्द इलाके में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। परिजनों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch