जालंधर में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, होली पर ‘खून की होली’ का जिक्र, पुलिस अलर्ट

by | Mar 2, 2026 | Crime

Mar 2, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर। शहर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। APJ School और Police DAV Public School को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल में होली के दिन “खून की होली” और “खतरनाक होली” खेलने का जिक्र किया गया, जिससे स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में हड़कंप मच गया।


धमकी मिलते ही दोनों स्कूलों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस, बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों की सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है और तकनीकी जांच जारी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला, 15 भारतीय क्रू मेंबर सवार

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला, 15 भारतीय क्रू मेंबर सवार

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच Iran ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर पर हमला कर दिया। इस जहाज पर 15 भारतीय क्रू मेंबर सवार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद समुद्री सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और भारत सरकार हालात पर नजर रखे हुए है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे...

जालंधर फायरिंग केस: IVF सेंटर मामले में ACP और SHO सस्पेंड

जालंधर फायरिंग केस: IVF सेंटर मामले में ACP और SHO सस्पेंड

जालंधर में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मोता सिंह नगर स्थित आईवीएफ सेंटर पर फायरिंग के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एसीपी मॉडल टाउन परमिंदर सिंह मंड और थाना 6 के एसएचओ रविंद्र गौरी को सस्पेंड कर दिया है। इसकी पुष्टि...

ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: अमृतसर एयरपोर्ट से खाड़ी उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: अमृतसर एयरपोर्ट से खाड़ी उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

पश्चिम एशिया में Iran और Israel के बीच बढ़े सैन्य तनाव का असर अब पंजाब के अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क पर भी दिखने लगा है। Sri Guru Ram Dass Jee International Airport से खाड़ी देशों के लिए संचालित कई प्रमुख उड़ानों को अचानक निलंबित या रद्द कर दिया गया है। इससे सैकड़ों...

जालंधर में सरपंच पर हमला, नशा तस्करों पर गंभीर आरोप

जालंधर में सरपंच पर हमला, नशा तस्करों पर गंभीर आरोप

जालंधर जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। गांव के सरपंच पर कथित तौर पर नशा तस्करों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सरपंच ने क्षेत्र में ‘चिट्टा’ सप्लाई की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद आरोपियों ने रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। हमले...

जालंधर में कारोबारी की हत्या, निर्माणाधीन पुल के पास मिला शव

जालंधर में कारोबारी की हत्या, निर्माणाधीन पुल के पास मिला शव

जालंधर जिले में एक कारोबारी की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। रामपुर गांव की कच्ची सड़क पर निर्माणाधीन पुल के पास 50 वर्षीय बबलू का शव मिला। मृतक की पहचान गांव रामपुर, नूरमहल निवासी बबलू के रूप में हुई है, जो नकोदर में “बबलू गारमेंट्स” नाम से दुकान चलाते थे।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch