
इस समय की बड़ी ख़बर बीते दिनी गोराया थाने के अधीन आने वाले गांव चक्क देस राज़ में विवाह समागम मे गोली चलाने और युवक की मौत के साथ जुड़ी हुई । गौर हो कि बीते दिनी सोशल मीडिया पर एक वीडीये बड़ी तेज़ी से वायरल हुई थी जिसमें एक विवाह समागम के दौरान नौज़वान द्वारा हवाई फायर किया ज़ाता है जिस दौरान एक व्यक्ति परमजीत की मौत होती हुई दिखाई देती है।
घटना वाली रात की वीडियो देखने के लिए नीचे Click करें
हालांकि वीडियो वायरल होने से पहले सरपंच पति कि मौत को हार्ट अटैक का नाम दिया ज़ा रहा था लेकिन वीडियो सामने आने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच की ज़ाने लगी। जिसके बाद पुलिस ने बड़ा पिंड के रहने वाले हरईमान उर्फ हरमन के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया और पिस्तौल को भी बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में कुछेक NRI और कुछ और लोगों को पर भी मामला दर्ज कर लिया है जिनकी पहचान रछपाल सिंह( NRI ) पुत्र महिंदर सिंह, सुखज़ीत सहोता पुत्र महिंदर सिंह, भुपिंदर सिंह पुत्र महिंदर सिंह वासी चक्क देस राज़ सतिंदर सिंह पुत्र अमरवीर सिंह वासी गांव लादियां मक्खण सिंह पुत्र संतोख सिंह वासी अमरीका के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि यह लोग मौके पर मौजूद थे, और उक्त लोगों ने पुलिस का इतलाह भी नहीं दी और कुछेक सबूतों को भी खुर्द बुर्द किया है।
पुलिस द्वारा ज़ारी प्रैस नोट पढ़ने के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करे








