जालंधर: जान जोखिम में डालकर राजीव दुग्गल ने बचाई तोते की जान, इंसानियत की अनोखी मिसाल

by | Mar 26, 2026 | News

Mar 26, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन से इंसानियत की एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेजुबान पक्षी की जान बचाने के लिए एक समाजसेवी ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की। मॉडल टाउन मार्केट के प्रधान राजीव दुग्गल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्ची सेवा वही है, जो बिना स्वार्थ के की जाए।

जानकारी के अनुसार, एक तोता चाइना डोर की चपेट में आकर ऊंचाई पर फंस गया था और उसकी जान खतरे में थी। ऐसे में राजीव दुग्गल मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए क्रेन की मदद से खुद ऊपर चढ़ गए। जोखिम भरे हालात के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सफलतापूर्वक तोते को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

राजीव दुग्गल पहले भी अपने सामाजिक कार्यों के लिए चर्चा में रह चुके हैं। उन्होंने बाजार में घूम रहे फर्जी अपाहिज भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाया था और सड़क पर उतरकर कार्रवाई की थी। इसके अलावा, स्कूल ऑटो में ओवरलोडिंग करने वालों पर भी उन्होंने सख्त रुख अपनाया था।

उनके इस साहसी और मानवीय कदम की पूरे इलाके में सराहना हो रही है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि मानवता अभी भी जिंदा है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
बांग्लादेश में बड़ा हादसा: नदी में गिरी यात्री बस, 23 की मौत, 11 ने तैरकर बचाई जान

बांग्लादेश में बड़ा हादसा: नदी में गिरी यात्री बस, 23 की मौत, 11 ने तैरकर बचाई जान

बांग्लादेश से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक यात्री बस नदी में गिरने से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। यह हादसा राजबाड़ी जिले के दाउलादिया टर्मिनल पर बुधवार शाम उस समय हुआ, जब बस को फेरी (किश्ती) पर चढ़ाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40...

Punjab News: FIR डाउनलोड फिर से मुफ्त, सरकार ने 80 रुपये फीस का फैसला लिया वापस

Punjab News: FIR डाउनलोड फिर से मुफ्त, सरकार ने 80 रुपये फीस का फैसला लिया वापस

पंजाब सरकार ने अपना एक फैसला वापिस ले लिया है जिसमें लोगों को मिलने वाली सुविधा मुफ्त में कर दी है। पंजाब सरकार ने के द्वारा बीते दिन पंजाब में एफ़आइआर डाउनलोड करने पर 80 रूपए देने का फ़ैसला लिया था   जिसमें अगर कोई भी व्यक्ति किसी की एफ़आइआर डाउनलोड कर सकता था...

26 मार्च 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

26 मार्च 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

♈ मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। ♉ वृषभ राशि (Taurus) धैर्य रखने की जरूरत है। निवेश सोच-समझकर करें। सेहत पर ध्यान दें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। ♊ मिथुन...

फगवाड़ा में पत्रकार पर जानलेवा हमला, अमर पासी गंभीर घायल—सुरक्षा पर उठे सवाल

फगवाड़ा में पत्रकार पर जानलेवा हमला, अमर पासी गंभीर घायल—सुरक्षा पर उठे सवाल

पंजाब के फगवाड़ा शहर में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भगतपुरा इलाके में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां ‘दैनिक सवेरा’ से जुड़े पत्रकार अमर पासी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और...

नशा तस्करों पर ‘आप’ का बड़ा ऐलान: डरने वालों के लिए पार्टी में जगह नहीं, सिसोदिया का सख्त संदेश

नशा तस्करों पर ‘आप’ का बड़ा ऐलान: डरने वालों के लिए पार्टी में जगह नहीं, सिसोदिया का सख्त संदेश

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने नेताओं और विधायकों को स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया है। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दो टूक कहा कि जो भी नेता नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में हिचकिचाता है, उसे...

Get In Touch
close slider

Get In Touch