जालंधर में जोरदार धमाका, प्रिंटिंग प्रेस मालिक गंभीर रूप से घायल

by | Sep 21, 2025 | News

Sep 21, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर: शहर के ढन्न मोहल्ला के पास डेयरियां मोहल्ले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित दशमेश प्रिंटिंग प्रेस में अचानक जोरदार धमाका हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में प्रेस मालिक सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि वे एल्युमिनियम के दरवाजे से बाहर जा गिरे। उन्हें तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से पाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

🚒 फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। हादसे के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता दिनेश ढल्ल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया।

सूत्रों के अनुसार, प्रेस में हाल ही में करीब 50 लाख रुपये की नई प्रिंटिंग मशीन लगाई गई थी। माना जा रहा है कि इसी मशीन की तकनीकी खराबी से धमाका हुआ होगा। हालांकि, पुलिस और फायर विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप में 17.5 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप में 17.5 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में एक साथ राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप में 17.50 लाख से अधिक माता-पिताओं ने भाग लिया, जिससे यह पहल...

समराला के मैरिज पैलेस में शादी के दौरान चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

समराला के मैरिज पैलेस में शादी के दौरान चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

समराला: समराला के पास घुलाल टोल प्लाजा के नजदीक स्थित रॉयल कैसल मैरिज पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। शाम करीब 6 बजे हुई इस वारदात ने शादी की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया। जानकारी के अनुसार दूल्हे की मां जसवीर कौर के पर्स से लाखों...

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसने विकराल रूप ले लिया। यह गोदाम रिहायशी इलाके के बीच बना हुआ है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत और रोष दोनों देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना...

15 दिन पहले रखी थी नेपाली नौकरानी, ख़ाने में मिला कर गई कांड

15 दिन पहले रखी थी नेपाली नौकरानी, ख़ाने में मिला कर गई कांड

मलोट स्थित बिरला कॉलोनी में एक आढ़ती के घर से लाखों रुपये की नकदी और सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में काम करने वाली नेपाली नौकरानी ने दो साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया और स्कूटी पर फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि उक्त नौकरानी...

अमृतसर में पार्किंग विवाद: एएसआई सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

अमृतसर में पार्किंग विवाद: एएसआई सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

अमृतसर: शहर के क्रिस्टल चौक इलाके में पार्किंग को लेकर हुए हंगामे के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी एएसआई रणबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार वाहन पार्किंग को लेकर एक युवक और पुलिस...

Get In Touch
close slider

Get In Touch