पंजाब के जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। घरेलू विवाद के दौरान एक महिला के साथ कथित बदसलूकी के आरोप में ASI समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब इलाके का CCTV फुटेज सामने आया। फुटेज में एक पुलिसकर्मी को सड़क पर मारपीट करते हुए देखा गया, वहीं आरोप है कि महिला को बिना महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में बालों से पकड़कर घसीटा गया।
घटना के सामने आते ही पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपित कर्मियों को सस्पेंड कर दिया और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।









