
इस समय की बढ़ी खबर पंजाब के जालंधर शहर है जहाँ पर जालंधर पुलिस और गैंगस्टर जग्गू Bhagwanpuria के एक खासम खास के साथ जालंधर पुलिस की मुठभेड़ हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की सूचना के बाद जालंधर कमीशनरेट पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया का दाहिना हाथ कन्नू गुज्जर मुठभेड़ के बाद जालंधर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस पार्टी द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में कन्नू गुज्जर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी पर हत्या, जबरन वसूली और रैकेटियरिंग सहित कई जघन्य अपराधों के मामलों में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्षों की ओर से कुल 9 गोलियां चलाई गईं। घटनास्थल से 2 हथियार बरामद किए गए।








