Jalandhar में पटाखों की ज़गह चली गोलियां, लोगों में दहशत

by | Nov 1, 2024 | Crime

Nov 1, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में गन कल्चर को लेकर बेशक कि पंजाब पुलिस ने सख्त कानून बनाया हुआ है लेकिन बावजूद इसके कुछेक लोग इस कानून को तोड़ना शायद अपना रूतबा समझते है। ऐसा ही एक ताज़ा मामला जालंधर से सामने आया है जहां पर सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें कुछ हवाई फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने गन कल्चर (Gun Culture) को प्रमोट करने के लिए आम लोगों सहित पंजाबी गायकों को भी पिस्तौल के साथ तस्वीर व वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर बैन लगाया हुआ है। इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जोकि जालंधर के हंसराज स्टेडियम के पास की सामने आई है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक कार में सवार होकर सरेआम हवाई फायर कर रहे हैं। इस दौरान युवक द्वारा बॉलिवुड गाना लगाकर कार में फायर किए गए हैं। इस मामले को लेकर अभी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

बता दें 2022 में पंजाब लगातार हो रही वारदातों जिसमें कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया (Sandeep Nangal Ambian), पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) व शिव सेना नेता सुधीर सूरी की हत्याएं शामिल को देखते हुए सोशल मीडिया पर गन कल्चर को प्रमोट करने पर बैन लगा दिया था। इस दौरान 813 बंदूक लाइसेंस भी रद्दे किए गए और हथियारों के प्रदर्शन करने वाले गानों पर भी रोक लगाई गई। इसके बावजूद देखने में आया है कि कुछ लोग पंजाब सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch