Jalandhar की कारोबारी महिला ने महाकुंभ में ज़ाकर किया यह बड़ा काम

by | Feb 3, 2025 | National

Feb 3, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के जालंधर की एक महिला कारोबारी ने महाकुंभ पहुंच कर बड़ा ऐलान कर दिया है। प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान करने गई जालंधर की महिला ने अपना सब कुछ त्याग करने निर्णय लिया है। गौरतलब है कि महिला का जालंधर में परफ्यूम का कारोबार है, जिसे उसने अपने बेटे को सौंप दिया है। इसके साथ ही महिला ने घर की पूरी जिम्मेदारी भी बेटे को ही सौंप दी है।

 

बताया जा रहा है कि कारोबारी महिला प्रयागराज जाकर पूरी तरह अध्यात्म में लीन हो गईं, जिन्होंने श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी चरणाश्रित गिरि जी महाराज का सानिध्य पाया है। अब वह महाकुंभ में लोगों को स्वर योग साधना की शिक्षा दे रही हैं। महिला की पहचान श्वेता चोपड़ा (उम्र 50 साल) निवासी सिल्वर हाइट्स कॉलोनी जालंधर के रूप में हुई है, जो अब अनंता गिरि बन चुकी हैं। महिला की शादी 1996 में परफ्यूम कारोबारी से हुई थी और उनका एक बेटा है। जानकारी के अनुसार महिला के पति की साल 2012 में नशे से मौत हो गई।

 

इस दुखद घड़ी के बाद उन्होंने अपना पारिवारिक कारोबार संभाला और अपने इकलौते बेटे संचित अरोड़ा को भी बड़ा किया। लेकिन वह शांति की तलाश में भटक रही थीं जो उन्हें महाकुंभ जाकर मिली और उन्होंने साध्वी बनने का ऐलान कर दिया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch