मेरिटोन होटल में एंकर के साथ दरिंदगी, तीन दोस्तों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम

by | Oct 27, 2025 | Crime

Oct 27, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के जालंधर जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।
थाना रामा मंडी के अधीन Mariton  होटल में 24 वर्षीय युवती को रैडबुल में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है।
पुलिस ने अमनदीप सिंह लाली नामक युवक के खिलाफ 69 बीएनएस की धारा 309 के तहत FIR दर्ज की है।
हालांकि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

👮‍♂️ पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच में जुटी टीम

इस मामले की जांच दकोहा पुलिस चौकी के ए.एस.आई. विपिन कुमार कर रहे हैं।
पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह थाना नूरमहल (तहसील फिल्लौर) के अधीन एक गांव की रहने वाली है और पेशे से इवेंट होस्टिंग का काम करती है।

लगभग चार महीने पहले उसकी मुलाकात अमनदीप सिंह लाली से हुई थी। दोनों की दो-तीन बार जालंधर में मुलाकातें भी हो चुकी थीं।

🕓 कैसे हुआ वारदात का सिलसिला

पीड़िता के अनुसार, 25 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे अमनदीप ने उसे फोन कर कहा कि “हम कल सुबह शादी करेंगे, इसलिए आज रात होटल में साथ रुकना जरूरी है।
इस पर युवती रात करीब 12 बजे अपनी एक्टिवा से जालंधर पहुंची। जिसके बाद आरोपी युवती को जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित नामी होटल Mariton में ले गया। 

करीब दो घंटे बाद अमनदीप उसे एक होटल में लेकर गया, जहां उसके दो दोस्त हरमन और जस्सी भी मौजूद थे।
जब युवती ने उनके बारे में पूछा तो आरोपी ने कहा कि वे “शादी के गवाह” हैं।

इसके बाद आरोपी ने युवती को रूम नंबर 501 (5वीं मंजिल) में ले गया, जबकि उसके दोस्त तीसरी मंजिल के रूम नंबर 319 में ठहरे।
इसी दौरान अमनदीप ने युवती को रैडबुल में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।

💔 बेहोशी के बाद जबरन शारीरिक शोषण

सुबह जब पीड़िता को होश आया, तो उसने देखा कि उसके शरीर पर चोट और निशान पड़े हुए थे।
उसे महसूस हुआ कि उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए हैं।
पीड़िता ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

🏥 पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण करवाया है और रिपोर्ट आने का इंतजार है।
वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

🚨 पुलिस का बयान

“शिकायत पर तुरंत FIR दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।”
ए.एस.आई. विपिन कुमार, जांच अधिकारी

⚖️ कानूनी स्थिति

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 69(309) (महिला की इच्छा के विरुद्ध यौन शोषण) के तहत मामला दर्ज किया है।
साथ ही, IT एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है, यदि सोशल मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का उपयोग पाया गया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

रोपड़। रोपड़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, राजश्री लॉटरी का टिकट नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी विक्रेता ने पुष्टि की कि यह विजेता...

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर। जालंधर के गांव नूरपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा खुशप्रीत कौर (19) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना मकसूदां में टीचर तरनजोत कौर के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि...

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन। वल्टोहा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की अगुवाई में टीम बॉर्डर एरिया से पेट्रोलिंग कर लौट रही थी। चीमा खुर्द के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। कार में...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 मार्च सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक रिहायश पर पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 8 मार्च को पेश होने वाले पंजाब बजट से ठीक पहले हो रही है, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार पंजाब विधानसभा...

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल से सटे ऐरमां गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देर रात गांव की एक महिला ने घर के आंगन में आहट सुनने के बाद सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने तीन लोगों को आपस में बातचीत करते...

Get In Touch
close slider

Get In Touch