जालंधर मासूम हत्या मामला: पास्टर अंकुर नरूला के बयान से भड़का विवाद, पीड़ित परिवार में गुस्सा

by | Dec 21, 2025 | States

Dec 21, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के जालंधर में 13 वर्षीय मासूम बच्ची की नृशंस हत्या के मामले में अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बार विवाद की वजह बने हैं चर्च से जुड़े पास्टर अंकुर नरूला, जिनके एक बयान ने पीड़ित परिवार के जख्मों को और गहरा कर दिया है। आरोपी हरमिंदर सिंह उर्फ रिंपी को लेकर दिए गए उनके बयान के बाद परिवार में भारी रोष देखने को मिल रहा है।

हाल ही में दिए गए बयान में पास्टर अंकुर नरूला ने कहा था कि उनका कार्य “पापियों को माफी का संदेश देना” है और चर्च को उन्होंने “स्पिरिचुअल अस्पताल” की संज्ञा दी। उन्होंने बाइबल का हवाला देते हुए कहा कि यीशु धर्मियों के लिए नहीं बल्कि पापियों और भटके हुए लोगों के लिए आए थे, जिन्हें प्रभु माफ कर देते हैं।

पीड़ित परिवार का फूटा गुस्सा

इस बयान के सामने आते ही पीड़ित परिवार का आक्रोश फूट पड़ा। परिवार का कहना है कि इस तरह के बयान से उनके दर्द को कम करने के बजाय उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसकी मौत से न सिर्फ पंजाब, बल्कि पूरा देश सदमे में है। ऐसे संवेदनशील समय में इस प्रकार की टिप्पणी समाज की भावनाओं को आहत करती है।

परिवार ने सवाल उठाया कि अगर दोषियों को माफ करने की बात इतनी सहज है, तो क्या देश की जेलों में बंद हत्या और बलात्कार के आरोपियों को भी इसी आधार पर रिहा कर दिया जाना चाहिए? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि पास्टर को इतनी ही हमदर्दी है, तो वे जेलें खाली करवा कर ऐसे अपराधियों को अपने घर ले जाएं और उनके पाप माफ कर दें।

“क्या आरोपी से कोई निजी नजदीकी है?”

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि इस जघन्य घटना के बाद इस तरह की माफी की बात आज तक किसी और ने नहीं कही। इससे यह संदेह पैदा होता है कि कहीं आरोपी पास्टर का करीबी तो नहीं। परिवार ने यह भी सवाल किया कि एक अन्य पास्टर, जो बलात्कार के मामले में जेल में सजा काट रहा है, उसके पाप क्यों माफ नहीं हुए।

परिवार ने साफ शब्दों में कहा कि अगर पास्टर अंकुर नरूला पीड़ितों के साथ खड़े नहीं हो सकते थे, तो कम से कम ऐसे बयान देकर उनके दर्द को और बढ़ाने से बचना चाहिए था। इस बयान के बाद मामला अब धार्मिक और सामाजिक बहस का रूप ले चुका है, जिसमें न्याय और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

पंजाब में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 31 जुलाई से 4 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान...

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में पंजाब का युवक! अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से कथित संबंधों के आरोप

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में पंजाब का युवक! अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से कथित संबंधों के आरोप

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के एक युवक गुरप्रीत सिंह को अपनी Most Wanted सूची में शामिल किया है। अमेरिकी एजेंसियों के अनुसार, गुरप्रीत सिंह पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ...

79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब हाई अलर्ट पर, DGP के निर्देश के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी

79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब हाई अलर्ट पर, DGP के निर्देश के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी

79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में व्यापक सुरक्षा इंतजाम लागू कर दिए हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सभी पुलिस कमिश्नरों, रेंज आईजी, डीआईजी और जिला पुलिस प्रमुखों (SSP) को सुरक्षा...

लुधियाना में 10 करोड़ का प्रॉपर्टी फ्रॉड! फर्जी ट्रांसफर डीड बनाकर महिला की करोड़ों की जमीन हड़पी

लुधियाना में 10 करोड़ का प्रॉपर्टी फ्रॉड! फर्जी ट्रांसफर डीड बनाकर महिला की करोड़ों की जमीन हड़पी

पंजाब के लुधियाना से करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली दस्तावेज तैयार कर एक महिला की कीमती संपत्ति को अवैध रूप से अपने नाम ट्रांसफर कराया गया और बाद में उसी संपत्ति को गिरवी रखकर 10 करोड़ रुपये का लोन भी...

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जहां चीन भविष्य की तकनीक पर काम कर रहा है, वहीं भारत में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch