जालंधर में विवाहिता ने जहरीली चीज खाकर दी जान, लाइव वीडियो में लगाए ससुराल पर गंभीर आरोप

by | Feb 23, 2026 | Crime

Feb 23, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर। लाडोवाली रोड स्थित अर्जुन नगर में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले महिला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने पति और ससुराल परिवार पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मृतका की पहचान पूजा निवासी अर्जुन नगर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पूजा की शादी 18 अप्रैल 2024 को अमृतसर के रमेश नगर निवासी हरीश के साथ हुई थी, जो आर्मी में क्लर्क के पद पर तैनात है। पिता रमेश कालिया ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही बेटी को दहेज को लेकर परेशान किया जा रहा था। इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी गई थी।

परिजनों का कहना है कि पति तलाक चाहता था, लेकिन पूजा साथ रहना चाहती थी। हाल ही में वह अमृतसर ससुराल गई थी, लेकिन उसे वापस भेज दिया गया। घर लौटने के बाद उसने जहरीली चीज खा ली और सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपनी पीड़ा बताई। वीडियो देखने के बाद रिश्तेदारों ने परिवार को सूचना दी। पूजा को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना बारादरी के एएसआई विनय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

कहते हैं किस्मत कब और कैसे बदल जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। ऐसा ही कुछ पंजाब के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव साऊपुर (बड़ीवाल) निवासी किसान कुलविंदर सिंह के साथ हुआ, जिन्होंने महज 200 रुपए की लॉटरी टिकट खरीदकर डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम अपने नाम कर लिया। जानकारी...

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

पंजाब में जहां इन दिनों बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, वहीं राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने 18 जून (गुरुवार) को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा शहर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। 4 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को...

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। संत-महापुरुषों की अगुवाई में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में...

‘पंजाब ने भाजपा को दिखाया आईना’— धूरी रैली को लेकर हरपाल चीमा का बड़ा हमला

‘पंजाब ने भाजपा को दिखाया आईना’— धूरी रैली को लेकर हरपाल चीमा का बड़ा हमला

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने धूरी में आयोजित भाजपा की जनसभा को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा नेतृत्व पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि धूरी रैली में जनता की बेहद कम मौजूदगी ने पंजाब में भाजपा की वास्तविक स्थिति को उजागर कर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch