जालंधर: वर्कशॉप चौक स्थित जल विलास पैलेस पर हमला, मैनेजर व चौकीदार घायल, CCTV में कैद आरोपी

by | Jan 16, 2026 | Crime

Jan 16, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर के वर्कशॉप चौक में स्थित जल विलास पैलेस के बाहर नशा कर रहे युवकों को रोकना पैलेस मैनेजर को भारी पड़ गया। आरोप है कि नशे से मना करने की रंजिश में युवकों ने देर रात पैलेस पर हमला कर दिया, जिसमें मैनेजर और चौकीदार घायल हो गए। पूरी घटना पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पैलेस मैनेजर लक्ष्मण केसरी ने बताया कि वह नेपाल का रहने वाला है और 24 घंटे पैलेस परिसर में ही रहता है। उसके अनुसार, गोपाल नगर क्षेत्र के कुछ युवक आए दिन पैलेस के बाहर बैठकर नशा करते थे, जिसकी शिकायतें पैलेस में आने वाले ग्राहक भी कर चुके थे। दो दिन पहले मैनेजर ने युवकों से शांति बनाए रखने और पैलेस से दूर नशा करने की अपील की थी।

आरोप है कि अगले दिन वही युवक दोबारा नशा करने लगे। मना करने पर उन्होंने रंजिश पाल ली और रात के समय साथियों के साथ पैलेस में घुसकर मुख्य गेट पर लातें मारनी शुरू कर दीं। शोर सुनकर बाहर आए चौकीदारों पर युवकों ने हमला कर दिया। एक चौकीदार किसी तरह जान बचाकर भागा, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे मैनेजर पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया।

घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में कराया गया है। मैनेजर ने थाना डिवीजन नंबर-2 में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन दो दिन बीतने के बावजूद कार्रवाई न होने पर उसने मीडिया के माध्यम से पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

रोपड़। रोपड़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, राजश्री लॉटरी का टिकट नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी विक्रेता ने पुष्टि की कि यह विजेता...

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर। जालंधर के गांव नूरपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा खुशप्रीत कौर (19) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना मकसूदां में टीचर तरनजोत कौर के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि...

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन। वल्टोहा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की अगुवाई में टीम बॉर्डर एरिया से पेट्रोलिंग कर लौट रही थी। चीमा खुर्द के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। कार में...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 मार्च सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक रिहायश पर पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 8 मार्च को पेश होने वाले पंजाब बजट से ठीक पहले हो रही है, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार पंजाब विधानसभा...

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल से सटे ऐरमां गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देर रात गांव की एक महिला ने घर के आंगन में आहट सुनने के बाद सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने तीन लोगों को आपस में बातचीत करते...

Get In Touch
close slider

Get In Touch