
पिछले कुछ दिनों से जालंधर वैस्ट की सीट के लिए चल रही कश्मकश आखिरकार आज़ चुनाव नतीजों के बाद शांत हो गई है और जालंधर वैस्ट के सिंकदर आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत बन गए है।
मोहिंदर भगत ने 37325 मतों से अपनी रिकार्ड तोड़ जीत वैस्ट हल्के से प्राप्त की है। कुल मतों के बारे में कहा जाए तो आम आदमी पार्टी के वैस्ट के सिकंदर बने मोहिंदर भगत को 55246 वोटें प्राप्त हुई है, वहीं कांग्रेस की सुरिंदर कौर को 16757 वोटें और भाज़पा के शीतल अंगुराल को 17921 वोटें प्राप्त हुई है।
जिस से साफ है कि अपनी अपनी जीत का दावा करने वाले कांग्रेस और भाज़पा के उम्मीदवार तो मोहिंदर भगत के आस पास भी नहीं पहुंच पाए। वहीं मोहिंदर भगत की जीत के बाद जालंधर में जश्न का माहौल बना हुआ है।








