जालंधर में पंजाब के मुख्यमंत्री ने फहराया तिंरगा, साथ ही की यह अहम बातें

by | Aug 20, 2024 | National

Aug 20, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में वीरवार को स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम जालंधर में करवाया गया। इस मौके सीएम भगवंत मान ने झंडा फहराया। उन्होंने कहा देश को आजाद हुए 78 साल हो गए हैं। आजादी पंजाबियों के लिए खास महत्व रखती है। क्योंकि आजादी के लिए 80 फीसदी कुर्बानियां पंजाबियों ने दी हैं। आजादी मिलने के साथ ही पंजाब ने बंटवारे का दुख झेला है। हमें आजादी बहुत महंगी मिली है, लेकिन पंजाबियों ने देश की तरक्की में जो योगदान दिया है वह बेमिसाल है।

CM के संबोधन की 5 अहम बातें

पंजाब की सोशल बॉन्डिंग बहुत मजबूत उन्होंने कहा कि पंजाब की सोशल बॉन्डिंग बहुत मजबूत है। इसमें नफरत के बीज फैलाने की कोशिश मत करना। यहां पर ईद, रामनवमी, हनुमान जयंती जैसे त्योहार इकट्ठे मनाए जाते हैं। शहीद पूरे देश के होते है। उन्हें नहीं बांटना चाहिए।

ड्रग को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी बनाई पंजाब को ड्रग फ्री बनाने के लिए सरकार ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी बनाई है। अब तक 14394 नशा तस्कर पकड़े गए हैं। दस हजार एफआईआर दर्ज की गई हैं। 394 बड़े नशा तस्कर पकड़े हैं। नशा तस्करों की 173 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की है।

सरकार बिजली बेचकर करोड़ों कमा रही बिजली के क्षेत्र में राज्य को सरप्लस किया है। गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट खरीदा है। अब पांच में तीन सरकारी थर्मल प्लांट है। सरकार बिजली बेचकर करोड़ों कमा रही है।

4.10 हजार पुलिस मुलाजिम भर्ती होंगे पंजाब में अब तक 44666 युवाओं को नौकरियां दी हैं। युवाओं को बिना रिश्वत दिए नौकरियां मिल रही हैं। पुलिस में जल्द ही दस हजार मुलाजिम भर्ती होंगे।

सड़क सुरक्षा फोर्स के बारे में दूसरे राज्य पूछ रहे सड़क सुरक्षा फोर्स बनाने वाला पंजाब देश का पहला सूबा है। फरवरी से अब तक 1400 लोगों की जिंदगी फोर्स बचा चुकी है। इसके साथ लोगों का कीमती सामान भी बचाया है। अन्य राज्य भी इस फोर्स के बारे में पूछ रहे हैं। सड़क सुरक्षा फोर्स हमारा कॉपी राइट है। ऐसे में अब पैसे लेकर ट्रेनिंग देंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

पंजाब के Jalandhar जिले के ग्रामीण क्षेत्र खांबड़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति करण को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के Amritsar जिले में ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (आईएसआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल और सीमा पार हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर...

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

पंजाब के लुधियाना में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इलाके के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस टीम के साथ न्यू माधोपुरी क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आने वाले इलाके में...

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

पंजाब पुलिस के निलंबित अधिकारी Harcharan Singh Bhullar से जुड़े कथित रिश्वत मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस मामले के सह-आरोपी बिचौलिए कृष्णु शारदा और उनकी पत्नी हनी शर्मा के बैंक और पोस्ट ऑफिस खातों को डी-फ्रीज करने की अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली है।...

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

पंजाब के Hoshiarpur जिले के तलवाड़ा क्षेत्र के गांव दरवाली कलां में कुदरत का एक अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। यहां 114 वर्षीय बुजुर्ग महिला धर्मो देवी के दोबारा दांत निकलने लगे हैं। जहां परिवार इसे भगवान की कृपा मान रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी सुविधाओं के लिए...

Get In Touch
close slider

Get In Touch