जालंधर में और मजबूत हुई आम आदमी पार्टी, कांग्रेस-भाजपा के दर्जनों नेता – कार्यकर्ता आप में शामिल

by | Jun 28, 2024 | Political

Jun 28, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी मजबूती मिली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। वीरवार को कांग्रेस और भाजपा के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आप में शामिल हो गए।

भाजपा के सीनियर नेता हरजिंदर सिंह लड्डा अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। हरजिंदर सिंह लड्डा के साथ भाजपा नेता सुमित हांडा, यश वोहरा, गगन कुमार, प्रवीण चावला, गुरदयाल सिंह प्रीत, बी के मणि, करम सिंह और सुनील कुमार वीघा  आप में शामिल हुए।

कांग्रेस के भी कई सीनियर नेता ने अपनी पार्टी छोड़कर आप का दामन थामा। कांग्रेस के जालंधर जिले के उपाध्यक्ष अजय कुमार, ब्लॉक महासचिव रंजीत सिंह लाडी, कांग्रेस नेता रविंदर सिंह मोंटू, किमी केसर, अमित भगत, परम प्रीत सिंह, शशि भगत, नरेश भगत, अमित भगत, राजिंदर भगत, राकेश भगत आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को जालंधर से आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार रहें पवन कुमार टीनू और आप विधायक बरिंदर गोयल की मौजूदगी में पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

इस मौके पर अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जालंधर पश्चिम विधानसभा की जनता आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है। 2022 के चुनाव में भी यहां के लोगों ने आप उम्मीदवार को जिताया था लेकिन उसकी धोखेबाजी और जनता के फतवे का अपमान करने के कारण यहां फिर से चुनाव की नौबत आई है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भी यहां की जनता भारी बहुमत से आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत को जिताएगी और धोखेबाजों को करारा जवाब देगी।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि विदेश में काम कर रहा एक पंजाबी युवक अपनी मां के निधन के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट पा रहा। यह मामला गुरदासपुर जिले के गांव अठवाल...

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

पंजाब के तरनतारन में नकली पुलिस बनकर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और तीन युवक थार गाड़ी में पहुंचे और खुद को CIA स्टाफ बताकर एक व्यक्ति को उसके घर से जबरदस्ती साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार और तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका तुरंत सख्त कदम उठाएगा। ट्रंप ने सोशल...

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम...

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ढंडारी खुर्द इलाके में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। परिजनों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch