जालंधर में अकाली दल टूटा, आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती

by | Jun 29, 2024 | Political

Jun 29, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। शुक्रवार को अकाली दल बादल के एक बड़े नेता और भगवान बाल्मीकि सभा बस्ती के कई सदस्य व पदाधिकारी आप में शामिल हुए।

जालंधर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से अकाली दल बादल के वरिष्ठ नेता सुभाष सोंधी अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ शबनम चौहान, पूजा सिद्धू, उमेश कुमार, राजेश कुमार, मनसिमरन सिंह भी पार्टी में शामिल हुए।
 
भगवान वाल्मीकि सभा बस्तियां के भी कई सदस्य और पदाधिकारी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। शामिल होने वालों में बिशन दास सहोता, अशोक लाडी(महासचिव), बिट्टू संगड़ रोशन लाल थापर, संजीव पदम, अश्विनी नाहर, बंटी हंस, बबरीक सहोता के नाम प्रमुख है। इनके अलावा बॉबी चोपड़ा (बबरीक सभा) और रोहित चोपड़ा(बी आर अम्बेडकर सभा) भी पार्टी में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने अपने बयान में कहा कि जालंधर में आम आदमी पार्टी काफी मजबूत है। लोग हमारी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार आप में शामिल हो रहे हैं और हमारा समर्थन कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है क्योंकि हमारे उम्मीदवार काफी पढ़ें-लिखे, योग्य और ईमानदार हैं। उनकी दो पीढ़ी ने जालंधर वासियों की सेवा की है। मुझे पूरा यकीन है कि हमारे उम्मीदवार काफी मार्जिन से यह चुनाव जीतेंगे।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोहाली में BJP कार्यकर्ता की थार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, स्कॉर्पियो सवार हमलावर फरार

मोहाली में BJP कार्यकर्ता की थार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, स्कॉर्पियो सवार हमलावर फरार

बड़ी ख़बर पंजाब के मोहाली शहर से है जहां मोहाली के फेज-1 इलाके में देर रात सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है। यहां रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता गुरदीप सिंह की थार गाड़ी पर स्कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। यह हमला रात करीब 12:50...

‘12 बजे’ टिप्पणी कांग्रेस की सिख-विरोधी सोच का ताज़ा उदाहरण, सांसद मलविंदर कंग का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

‘12 बजे’ टिप्पणी कांग्रेस की सिख-विरोधी सोच का ताज़ा उदाहरण, सांसद मलविंदर कंग का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा सिख समुदाय के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एक जनसभा के दौरान रावत द्वारा बोले गए “12 बज गए” जैसे ताने न सिर्फ आपत्तिजनक हैं, बल्कि...

पूर्व मंत्री मास्टर तारा सिंह लाडल का निधन, रोपड़ में अंतिम संस्कार; राजनीतिक जगत में शोक की लहर

पूर्व मंत्री मास्टर तारा सिंह लाडल का निधन, रोपड़ में अंतिम संस्कार; राजनीतिक जगत में शोक की लहर

पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री मास्टर तारा सिंह लाडल का आज सुबह अचानक निधन हो गया, जिससे पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह अंतिम सांस लेने के बाद उनका अंतिम संस्कार गांव लाडल के श्मशान घाट में किया गया, जहां पंजाब पुलिस द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री...

अमृतसर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें रद्द, यात्रियों में नाराज़गी तेज

अमृतसर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें रद्द, यात्रियों में नाराज़गी तेज

अमृतसर अंतरराष्ट्रीय श्री गुरु रामदास जी एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की लगभग सभी उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं, जिसके बाद यात्रियों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। यह स्थिति उस समय उत्पन्न हुई जब इंडिगो के कई पायलटों ने ओवर वर्क-लोड का हवाला देते हुए अपनी सेवाओं में...

मजीठा रोड पर एटीएम में सनसनीखेज लूट, नाई से पिस्तौल की नोक पर छीने 10 हजार रुपए

मजीठा रोड पर एटीएम में सनसनीखेज लूट, नाई से पिस्तौल की नोक पर छीने 10 हजार रुपए

अमृतसर: शहर में असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला बीती रात मजीठा रोड स्थित एक एटीएम का है, जहां प्रीत नगर, नंगली निवासी रिंकू, जो नाई का काम करता है, पैसे निकालने पहुंचा था। रिंकू के अनुसार, जब वह 15 हजार रुपये निकालकर मुड़ा ही था कि मुंह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch