जालंधर के नकोदर में पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

by | Feb 28, 2024 | Political

Feb 28, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर वासियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज नकोदर में 283 करोड़ रुपये की विकास प्रोजेक्टों की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने जच्चा-बच्चा अस्पताल के उद्घाटन समेत कई अन्य प्रोजेक्टों को हरी झंडी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस अब हाईटेक हो रही है। पंजाब पुलिस के बेड़े में आज 410 नई हाईटेक गाड़ियां शामिल किया गया है।  

 

विरोधियों के तंज कसते हुए मुख्यातिथि भगवंत मान ने कहा कि पहले वालों ने अपने मकान के लिए सुविधाएं ली थीं। दो-चार दिन में बड़ा खुलासा करूंगा। पहले वाले तो  6-6 पेंशन लेते थे। सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि जब उनकी सरकार आई तो उन्होंने एक विधायक एक पेंशन की योजना लागू की। वहीं, पंजाब में शिरोमणि अकाली दल द्वारा निकाली जा रही ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह पंजाब बचाओ यात्रा नहीं है, वे परिवार बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं। आखिर अब पंजाब को किससे बचाएं। आपके पास ही था करीब 20 महीने पहले पंजाब, जिसे बचाया है।

 

मुख्यमंत्री ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कैप्टन साब ने 5 साल तक अपना मुंह तक नहीं खोला। वह तो अपने विधायकों के लिए दरवाजा तक नहीं खोलते थे।  इस अवसर पर हलका विधायक बीबी इंद्रजीत कौर मान, डी. सी. विशेष सारंगल और एस.एस.पी. जालंधर के देहाती मुखविंदर सिंह भुल्लर सहित कई अन्य राजनीतिक नेता भी मौजूद थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के बीच विदेश में फंसे जालंधर के उद्योगपतियों के परिवारों ने राहत की सांस ली है। जालंधर के कई उद्योगपति, जो जर्मनी में आयोजित होने वाली एक बड़ी हैंड-टूल प्रदर्शनी में भाग लेने जा रहे थे, युद्ध के कारण बीच रास्ते में ही दोहा और...

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब के नवांशहर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक अस्पताल को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। यह घटना बंगा के मुकंदपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अस्पताल के...

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और यह बढ़कर करीब 92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। तेल की कीमतों में इस...

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान थाना नंबर-2 में तैनात एसएसआई गोपाल के रूप में हुई है।...

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर: श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन और ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट...

Get In Touch
close slider

Get In Touch