पंजाब में नहीं रूक रही गौ मांस की तस्करी, फगवाड़ा के बाद इस शहर में मिला गौ मांस

by | Jul 12, 2025 | Crime

Jul 12, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब में गौ तस्करी और गौमांस की बरामदगी से जुड़ी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में एक और चौंकाने वाला मामला अमृतसर जिले से सामने आया है, जहां एक फैक्टरी से भारी मात्रा में गौमांस बरामद किया गया है। यह कार्रवाई अमृतसर के चाटीविंड थाना क्षेत्र में की गई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चाटीविंड इलाके में स्थित एक फैक्टरी में अवैध रूप से गौमांस रखा गया है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्टरी पर छापेमारी की। रेड के दौरान फैक्टरी में मौजूद बड़े आकार के फ्रिज की जांच की गई, जहां से भारी मात्रा में गौमांस बरामद किया गया। फैक्टरी से करीब 165 पेटियां बरामद की है, जिनमें गौ मांस भरा हुआ था।

पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके बाकी साथियों की तलाश में पुलिस कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह फैक्टरी एक इमरान नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। हिंदू संगठनों और गौ रक्षा से जुड़ी संस्थाओं ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली हैं और प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है और पूरे नेटवर्क की जांच की मांग की है।

 

गौर हो कि इस से कुछ दिन पहले ही पंजाब के फगवाड़ा शहर में भी ज्योति वैष्णो ढाबे पर भारी मात्रा में गौ मांस बरामद किया गया है।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch