होशियारपुर में गैंगस्टरों से पुलिस की मुठभेड़, दो आरोपी घायल — रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद

by | Oct 23, 2025 | Crime

Oct 23, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में एक बार फिर पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, होशियारपुर जिले के मलपुर थाना क्षेत्र के गज्जर मैदूद गांव में पुलिस ने दो आरोपियों से आमने-सामने की मुठभेड़ की, जिसमें दोनों के पैरों में गोली लगी।

बताया जा रहा है कि आरोपी केशव अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर था और पुलिस को दोनों की लंबे समय से तलाश थी। पुलिस ने जैसे ही उनका पीछा किया, दोनों जेजो से गज्जर मैदूद के जंगलों की ओर भाग निकले, जहां उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों के पैरों में लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल, होशियारपुर रेफर कर दिया गया।

मौके से पुलिस ने एक रिवॉल्वर और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
एसएसपी संदीप कुमार मल्ली ने बताया कि यह पुलिस की बड़ी सफलता है। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर को इन दोनों ने मलपुर कस्बे में एक सुनार की दुकान पर फायरिंग की थी, जिसके बाद से पुलिस इनकी तलाश में थी।

एसएसपी ने कहा कि, “आज जैसे ही हमें सूचना मिली कि इसी हुलिए के दो व्यक्ति इलाके में घूम रहे हैं, पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन हमारी जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। अब उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुनार की दुकान पर फायरिंग का मकसद क्या था और हथियार कहां से मिले।”

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि विदेश में काम कर रहा एक पंजाबी युवक अपनी मां के निधन के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट पा रहा। यह मामला गुरदासपुर जिले के गांव अठवाल...

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

पंजाब के तरनतारन में नकली पुलिस बनकर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और तीन युवक थार गाड़ी में पहुंचे और खुद को CIA स्टाफ बताकर एक व्यक्ति को उसके घर से जबरदस्ती साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार और तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका तुरंत सख्त कदम उठाएगा। ट्रंप ने सोशल...

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम...

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ढंडारी खुर्द इलाके में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। परिजनों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch