
पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई हैं। इस दौरान कोर्ट में करीब 700 याचिकाओं काे खारिज कर दिया हैं। इससे पहले बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए करीब 250 पंचायतों के चुनाव पर 16 अक्टूबर तक रोक लगा दी गई थी। अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया हैं, कि सभी पंचायतों में चुनाव होंगे।
पंजाब सरकार ने आज एक अर्जी दायर की थी, कि पंचाब की 250 पंचायतों के चुनाव पर 16 अक्टूबर को सुनवाई होनी थी, उसका फैसला भी आज ही कर दिया जाएं, क्योंकि 15 अक्टूबर को चुनाव हाेने हैं। इसलिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सुनवाई सुनाते हुए सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया हैं। इसी तरह कल 15 अक्टूबर को सभी पंचायतों में चुनाव होंगे।








