
पंजाब में आतंकी खतरे की नई आशंका के बीच एक्साइज विभाग और शराब के ठेकेदारों में दहशत फैल गई है। पाकिस्तान में बैठे कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम करता है, ने पंजाब के एक्साइज अधिकारियों और शराब ठेकेदारों को खुलेआम धमकी दी है।
“बारूद का डिब्बा कहीं भी हो सकता है,”—रिंदा
वायरल हो रहे एक कथित ऑडियो संदेश में रिंदा ने कहा है कि सभी लोग अपना “बचाव कर लें”, क्योंकि “किसी को भी बारूद से उड़ाया जा सकता है।” उसने दावा किया कि बारूद कहीं भी रखा जा सकता है और किसी भी समय हमला किया जा सकता है।
लगभग 4 मिनट 35 सेकंड की इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में वह हाल ही में पंजाब में हुई हिंसक वारदातों और शराब ठेकों पर हुए हमलों का जिक्र करता है। रिंदा ने साफ चेतावनी दी है कि “पहले भी आगाह किया था, अब अगली कार्रवाई और बड़ी होगी।”
ऑडियो वायरल होते ही हड़कंप
जैसे ही यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, एक्साइज विभाग, शराब ठेकेदारों और कर्मचारियों में तनाव फैल गया। सुरक्षा एजेंसियां और पंजाब पुलिस ने ऑडियो की जांच शुरू कर दी है। आज की तारीख तक इस रिकॉर्डिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खुफिया विभाग इसे गंभीरता से ले रहा है।
बढ़ाई गई सुरक्षा, ठेकों और दफ्तरों के बाहर निगरानी
रिंदा पहले भी पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क और आतंकी मॉड्यूल के जरिए हिंसा फैलाने की कोशिश कर चुका है। उसकी धमकी के बाद राज्यभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
-
एक्साइज विभाग के दफ़्तरों
-
शराब के ठेकों
-
कर्मचारियों और ठेकेदारों के आसपास पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह धमकी खास तौर पर शराब कारोबार से जुड़े लोगों को टारगेट करने की कोशिश है।








