पंजाब के होशियारपुर शहर के बाहरी क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक हादसे में हिमाचल के दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार बुधवार शाम को ऊना रोड पर चकसाधु के समीप पहाड़ी क्षेत्र में टाटा-407 की चपेट में आने से दोनों ही बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टाटा-407 का चालक ट्रक को छोड़ मैके से फरार हो गया। मृतकों की जेब से मिले कागजात के आधार पर बाइक चला रहे मृतक की पहचान 47 वर्षीय अश्विनी कुमार पुत्र सतप्रकाश निवासी ऊना व हाल निवासी कठुआ व मोहनलाल के तौर पर हुई।
Phagwara के S. Sudhir स्वीट Shop पर गोलियां चलाने वाले गिरफ्तार, जालंधर पुलिस ने किए काबू
जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस की मुस्तैदी से शहर में एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। CIA स्टाफ टीम ने जोगा फोल्डीवाल और सोनू खत्री गैंग से जुड़े दो शूटरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फोल्डीवाल निवासी हरप्रीत लाल उर्फ...








