होशियारपुर में दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

by | Oct 5, 2024 | Crime

Oct 5, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

 होशियारपुर के हरियाना में दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि आज सुबह हरियाना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पड़ते अड्डा बागपुर में एक सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हरियाना थाने के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

जानकारी अनुसार घटना उस समय हुई जब एक तेज रफतार टैंपो ट्रैवलर जोकि कलाकार भूपिन्द्र बबल के साथ जम्मू से जगराता करके चंडीगढ़ लौट रहा था, अड्डा बागपुर से कुछ आगे दूसरी तरफ से आ रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि टैंपो ट्रैवलर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक गाड़ी में करीब बारह लोग सवार थे। गाड़ी में सवार ड्राइवर मुनीष कुमार, परमजीत सिंह, जगतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया और गाड़ी में सवार पारस तथा सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। हरियाना पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है जिन्हें होशियारपुर मोर्चरी में रखवा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

पंजाब के Jalandhar जिले के ग्रामीण क्षेत्र खांबड़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति करण को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के Amritsar जिले में ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (आईएसआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल और सीमा पार हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर...

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

पंजाब के लुधियाना में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इलाके के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस टीम के साथ न्यू माधोपुरी क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आने वाले इलाके में...

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

पंजाब पुलिस के निलंबित अधिकारी Harcharan Singh Bhullar से जुड़े कथित रिश्वत मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस मामले के सह-आरोपी बिचौलिए कृष्णु शारदा और उनकी पत्नी हनी शर्मा के बैंक और पोस्ट ऑफिस खातों को डी-फ्रीज करने की अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली है।...

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

पंजाब के Hoshiarpur जिले के तलवाड़ा क्षेत्र के गांव दरवाली कलां में कुदरत का एक अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। यहां 114 वर्षीय बुजुर्ग महिला धर्मो देवी के दोबारा दांत निकलने लगे हैं। जहां परिवार इसे भगवान की कृपा मान रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी सुविधाओं के लिए...

Get In Touch
close slider

Get In Touch