
सियासत के साथ जुड़ी हुई बढ़ी खबर कारण की उप चुनाव को लेकर होशियारपुर में भाजपा को तगड़ा झटका सहना पड़ा है जिसका कारण की होशियारपुर हल्के में अच्छी पैठ रखने वाले फगवाड़ा के तेज तर्रार भाजपा नेता ने भाजपा को अलविदा कह आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
जी हां वो तेज तर्रार नेता है गुरदीप दीपा जो कि शुरू से ही भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलता रहा है और पूर्व केन्द्री मंत्री सोम प्रकाश और विजय सांपला के बेहद करीबियों में भी रह चुका है। लेकिन आज दीपा ने भाजपा को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है जिन्हें होशियारपुर के गांव पंडोरी में खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है।








