हमले के बाद बड़ाई गई सुखबीर बादल की सुरक्षा : पुलिस कमिश्नर

by | Dec 4, 2024 | Crime

Dec 4, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर पर अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि बादल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद हमने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। एक एआईजी, दो एसपी, दो डीएसपी सहित पौने 200 पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में उनकी सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘यहां पर मैं एक बात बताना चाहूंगा कि हमारे मुलाजिम यशपाल सिंह ने सबसे पहले नारायण सिंह चौड़ा को नोटिस किया था। नारायण सिंह चौड़ा इससे पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रह चुका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नारायण सिंह चौड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। इसके अलावा, उसके पास से मिला हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आगे हम इस मामले की गहन जांच करेंगे। हम आप सभी लोगों को आश्वस्त करते हैं कि जांच के दौरान इस मामले से जुड़े किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी इस मामले में प्रारंभिक जांच हो रही है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मैं एक बात कहना चाहूंगा कि पुलिस की सतर्कता की वजह से ही यह हमला नाकाम हुआ है। आगे हम इस मामले में पूछताछ भी करेंगे, तो पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। अब सब कुछ जांच पर निर्भर करता है। जब जांच होगी, तभी यह साफ होगा कि आखिर इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘संगत से मैं यही अपील करना चाहूंगा कि वो इस शांति-व्यवस्था बनाए रखें। इसके साथ ही मैं आप लोगों से अपील करना चाहूंगा कि वो आम लोग भी पुलिस की मदद करें, ताकि जांच में तेजी आए।’’

हमला सुबह नौ बजे के करीब हुआ। उस समय सुखबीर सेवादार की भूमिका में मेन गेट पर तैनात थे। गेट पर दूसरी तरफ सुखदेव सिंह ढींडसा भी थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch