सोमवार को जहां पूरे भारत में श्री कृष्णजन्माष्टमी का त्यौहार पूरे धूमधाम से मनाया गया वहीं भक्तों की ममतामई श्री राधे गुरू मां जी के दरबार में भी श्री कृष्णजन्माष्टमी का त्यौहार भी पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। रात को 12 बजते ही श्री राधे मां जी के दरबार में भी हैप्पी बर्थडे टू यू कान्हा के जयकारे गूंजने लगे। इस दौरान ममतामई श्री राधे मां ने भक्तों को ज्ञान देते हुए कहा कि भगवान की पूजा से भी ज्यादा जरूरी है अपने मां बाप की सेवा, अगर हम लोग मां बाप की सेवा नही करेंगे तो हमें भगवान की भक्ति से भी फल प्राप्त नही होगा। उन्होंने कहा कि भगवान का दूसरा रूप ही मां बाप है इसलिए भगवान की तरह हमें अपने मां बाप की सेवा और पूजा भी करनी चाहिए। इस मौके पर भारी संख्या में श्री राधे मां जी के भक्तजन मौजूद थे।
Phagwara के S. Sudhir स्वीट Shop पर गोलियां चलाने वाले गिरफ्तार, जालंधर पुलिस ने किए काबू
जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस की मुस्तैदी से शहर में एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। CIA स्टाफ टीम ने जोगा फोल्डीवाल और सोनू खत्री गैंग से जुड़े दो शूटरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फोल्डीवाल निवासी हरप्रीत लाल उर्फ...








