गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोह के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को आमंत्रण देंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान

by | Oct 16, 2025 | National

Oct 16, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित भव्य और ऐतिहासिक आयोजनों की तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण देने वाले हैं।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री की ओर से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को विस्तृत कार्यक्रम भेजा जाएगा और उन्हें उनकी सुविधा के अनुसार मुख्य आयोजनों में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। राज्य सरकार इन आयोजनों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्थाएं, प्रोटोकॉल और सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करेगी।

पूरे पंजाब में विशेष कार्यक्रम, मुख्य आयोजन श्री आनंदपुर साहिब में

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने इन स्मृति आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली है। “हिंद की चादर” श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी की महान शहादत को समर्पित यह श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम पूरे पंजाब में श्रद्धा, सम्मान और सांस्कृतिक गरिमा के साथ आयोजित किए जाएंगे। मुख्य आयोजन पवित्र शहर श्री आनंदपुर साहिब में होगा।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जनता को गुरु तेग बहादर जी के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों, धार्मिक स्वतंत्रता, मानवाधिकारों की रक्षा और त्याग की प्रेरणा से जोड़ना है। गुरु साहिब जी की शहादत मानव इतिहास में अद्वितीय मानी जाती है, जो अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की मिसाल बनकर सामने आती है।

कैबिनेट मंत्री देशभर में कर रहे औपचारिक निमंत्रण

पंजाब सरकार ने देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रण भेजने की जिम्मेदारी अपने मंत्रियों को सौंपी है। इसी कड़ी में लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को आमंत्रित किया। ये प्रयास राष्ट्रीय स्तर पर समारोह की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे हैं।

इन आयोजनों के माध्यम से पंजाब सरकार आने वाली पीढ़ियों तक गुरु तेग बहादर जी की प्रेरणादायी विरासत, मानवता और भाईचारे के संदेश को पहुंचाने का संकल्प ले रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: सरकारी डॉक्टर के घर पर गोलियां चलाने वाले अमृतसर से गिरफ्तार

जालंधर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: सरकारी डॉक्टर के घर पर गोलियां चलाने वाले अमृतसर से गिरफ्तार

जालंधर के संतोखपुरा इलाके में सरकारी डॉक्टर के घर के बाहर फायरिंग करने की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद की गई हैं।गिरफ्तार किए...

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का एक साल पूरा: ड्रग नेटवर्क पर सख्त प्रहार, 36 हजार से ज्यादा एफआईआर

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का एक साल पूरा: ड्रग नेटवर्क पर सख्त प्रहार, 36 हजार से ज्यादा एफआईआर

चंडीगढ़, 2 मार्च। पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान ने एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अभियान पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित हुआ...

मध्य पूर्व तनाव: फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी, सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र से संपर्क में सरकार

मध्य पूर्व तनाव: फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी, सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र से संपर्क में सरकार

चंडीगढ़, 2 मार्च 2026। मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने वहां फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए 24x7 हेल्पलाइन जारी की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी...

Fazilka में लूट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

Fazilka में लूट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

फाजिल्का: जिले में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तेजधार हथियारों के साथ बड़ी वारदात की तैयारी में थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजपीर नगर की गली में रेड कर सभी को दबोच...

Sri Anandpur Sahib और Kiratpur Sahib के स्कूल 3 दिन रहेंगे बंद, होला मोहल्ला के चलते आदेश जारी

Sri Anandpur Sahib और Kiratpur Sahib के स्कूल 3 दिन रहेंगे बंद, होला मोहल्ला के चलते आदेश जारी

रूपनगर:  होला मोहल्ला के मद्देनज़र श्री आनंदपुर साहिब और श्री कीरतपुर साहिब ब्लॉक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। जिला मैजिस्ट्रेट रूपनगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2 मार्च से 4 मार्च तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। प्रशासन को मिली...

Get In Touch
close slider

Get In Touch