अमेरिका में गुरदासपुर के युवक की मौत, सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

by | Feb 16, 2026 | International

Feb 16, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

गुरदासपुर: बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश गए पंजाब के एक युवक की अमेरिका में दर्दनाक मौत हो गई। जिला गुरदासपुर के गांव गोत पोखर निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ जेपी (उम्र करीब 33-34 वर्ष) आठ साल पहले अमेरिका गया था। वहां उसने मेहनत से अपना काम शुरू किया और अपनी कार से टैक्सी सेवा भी चलाता था।

परिजनों के अनुसार 7 फरवरी को वह सवारियों को छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी चलाते समय उसे अचानक दौरा पड़ा। कार बेकाबू होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचा। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद हालत में कुछ सुधार भी बताया जा रहा था।

लेकिन इलाज के दौरान ही उसे दोबारा हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई।

गुरप्रीत की पत्नी और दो छोटी बेटियां भी अमेरिका में उसके साथ रहती थीं। उसकी बहन और ससुराल पक्ष के सदस्य भी वहीं हैं। गांव में इस खबर के बाद शोक की लहर है।

परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से अपील की है कि राज्य के युवाओं को देश में ही रोजगार के बेहतर अवसर दिए जाएं, ताकि उन्हें मजबूरी में विदेश न जाना पड़े।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फिल्लौर में युवक से शर्मनाक हरकत, आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

फिल्लौर में युवक से शर्मनाक हरकत, आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

शहर में एक मंदबुद्धि युवक के साथ हुई शर्मनाक घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो में युवक के साथ कुत्ते को लेकर आपत्तिजनक हरकत दिखाई गई। मामला सामने आते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार युवक को पहले शराब...

महाशिवरात्रि पर फिल्लौर में उमड़ी आस्था, रातभर गूंजते रहे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे

महाशिवरात्रि पर फिल्लौर में उमड़ी आस्था, रातभर गूंजते रहे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे

शुभम फिल्लौर, पंजाब — महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। रात से ही मंदिरों में लंबी कतारें लग गईं। जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, शिवालयों में ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ भगवान शिव का अभिषेक शुरू हो गया। फिल्लौर के...

जालंधर में समाजसेवी और श्री गुरु रविदास धाम के सेवक सेठ सतपाल मल का निधन, समुदाय में शोक की लहर

जालंधर में समाजसेवी और श्री गुरु रविदास धाम के सेवक सेठ सतपाल मल का निधन, समुदाय में शोक की लहर

श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी, जालंधर के प्रमुख सेवादार और समाज में सम्मानित व्यक्ति सेठ सतपाल मल का आज निधन हो गया है। वे कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे और आज सुबह दिल्ली में इलाज के दौरान आख़िरकार शांतिपूर्वक इस दुनिया से विदा ले लिया। सेठ सतपाल मल का...

लालच देकर रची गई शर्मनाक साजिश, दलित युवक बना क्रूर मजाक का शिकार

लालच देकर रची गई शर्मनाक साजिश, दलित युवक बना क्रूर मजाक का शिकार

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। आरोप है कि मनोरंजन के लिए कुछ लोगों ने एक 23 वर्षीय दलित मंदबुद्धि युवक को शराब पिलाई और उसके साथ बेहद शर्मनाक हरकत की। घटना फिल्लौर तहसील के अधीन आने वाले शहर गोराया की बताई जा रही है। मिली जानकारी...

बाबा की तस्वीरों पर गरमाई सियासत, अब वीवीआईपी संग फोटो पर रोक

बाबा की तस्वीरों पर गरमाई सियासत, अब वीवीआईपी संग फोटो पर रोक

पंजाब — राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की कुछ तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में वे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ दिखाई दिए। तस्वीरें सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch