
जिला गुरदासपुर पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने समय रहते एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए, जिससे इलाके में होने वाली किसी बड़ी वारदात को टाल दिया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी आदित्य ने बताया कि थाना घुम्मन कलां के इंचार्ज जगदीश सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान शक के आधार पर आरोपी अर्शदीप सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह, निवासी गांव उप्पली (थाना संगरूर) को रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 5 पिस्तौल (PX-5 स्टॉर्म) और 7 मैगजीन बरामद की गईं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, जिससे पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है।








