गुरदासपुर में नाबालिग बच्चों से भीख और मजदूरी करवाने का खुलासा, बिहार के ठेकेदारों पर केस दर्ज

by | Jul 22, 2025 | Crime

Jul 22, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

महिला और बाल सुरक्षा विभाग द्वारा नाबालिगों से भीख मंगवाने और बाल मजदूरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज गुरदासपुर में बड़ी कार्रवाई की गई। बाल सुरक्षा अधिकारी सुनील जोशी की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान में शहर के विभिन्न इलाकों से 9 नाबालिग बच्चों को पकड़ा गया, जिनमें 6 बच्चे भीख मांगते और 3 बच्चे खाने-पीने का सामान बेचते पाए गए।

सुनील जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरदासपुर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर की गई चेकिंग के दौरान छह बच्चे स्थानीय निकले, जिनके पास आधार कार्ड भी मौजूद थे और वे स्कूल जाने वाले छात्र थे। बच्चों के बयान और दस्तावेज़ों के आधार पर उनके माता-पिता को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया है। बाल सुरक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि ये बच्चे दोबारा भीख मांगते पाए गए, तो उनके अभिभावकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान पकड़े गए तीन अन्य बच्चे बिहार से संबंधित पाए गए, जो बाजार में सामान बेचते हुए मिले। पूछताछ में इन बच्चों ने बताया कि उन्हें दो ठेकेदार – रवि और धर्मेंद्र – काम के लिए यहां लाए हैं और उनके साथ करीब 8 अन्य बच्चे भी हैं, जो रात को ठेकेदार के पास ही रहते हैं। बच्चों के अनुसार, ठेकेदार ही उन्हें रोज़ाना काम के लिए भेजते हैं।

जिला प्रशासन और डिप्टी कमिश्नर के संज्ञान में मामला आते ही पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इन तीनों बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें अस्थायी रूप से चिल्ड्रन होम भेज दिया गया है

ठेकेदारों रवि और धर्मेंद्र, जो कि प्रारंभिक जांच में गोरखपुर, बिहार के रहने वाले पाए गए हैं, के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब यह जांच की जा रही है कि बच्चों को जबरन यहाँ लाया गया था या उनके माता-पिता ने स्वेच्छा से भेजा था।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब की महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात, घर से 40 किलोमीटर के दायरे में होगी तैनाती

पंजाब की महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात, घर से 40 किलोमीटर के दायरे में होगी तैनाती

मोहाली। पंजाब सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण कर्मचारी हितैषी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि प्रोबेशन अवधि पूरी होने के बाद ग्रुप-सी और ग्रुप-डी श्रेणी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घर से अधिकतम...

लुधियाना में फिर बम धमाके की धमकी, DC ऑफिस और नगर निगम को उड़ाने वाला ईमेल मिलने से हड़कंप

लुधियाना में फिर बम धमाके की धमकी, DC ऑफिस और नगर निगम को उड़ाने वाला ईमेल मिलने से हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में एक बार फिर बम धमाके की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बुधवार को नगर निगम (एमसी) और डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें इन सरकारी दफ्तरों और शहर...

जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, रतन नगर में चलीं दो दर्जन गोलियां

जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, रतन नगर में चलीं दो दर्जन गोलियां

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते रतन नगर शहीद बाबू लाभ सिंह नगर का है, जहां सोमवार तड़के करीब दो दर्जन गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की इस सनसनीखेज घटना...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और ₹70 हजार ड्रग मनी बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और ₹70 हजार ड्रग मनी बरामद

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और 70 हजार रुपये की कथित ड्रग मनी बरामद की है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के नगरोटा क्षेत्र में दर्ज एक मादक पदार्थ तस्करी मामले की...

लुधियाना में महिला की बहादुरी, 4 लुटेरों से अकेले भिड़ी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

लुधियाना में महिला की बहादुरी, 4 लुटेरों से अकेले भिड़ी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला ए.टी.आई. रोड स्थित करतार चौक के पास का है, जहां मंगलवार तड़के करीब 4 बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने एक अकेली महिला को घेरकर लूटने की कोशिश की। हालांकि बदमाशों को उस समय बड़ा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch