गुरदासपुर में विवाहिता मौत मामला: ससुर ने किए बड़े खुलासे, नए आरोपियों के नाम सामने आए

by | Feb 7, 2026 | Crime

Feb 7, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

गुरदासपुर: जिले के बहरामपुर कस्बे में एक विवाहिता की मौत के मामले में जांच के दौरान बड़ा मोड़ सामने आया है। पहले जहां मृतका की सास ने अपने बेटों को बचाने के लिए हत्या की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली थी, वहीं अब ससुर ने सामने आकर पूरे मामले को नया रूप दे दिया है।

जानकारी के अनुसार बहरामपुर निवासी गुरलीन कौर की 2 दिसंबर 2025 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के पिता नवीन सैनी के बयान पर पुलिस ने पति मनजीत सैनी, देवर दलजीत और उसकी पत्नी पूनम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इसके बाद मामला तब पलटा, जब मृतका की सास ने पुलिस के सामने बहू की हत्या का आरोप अपने सिर ले लिया। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया और फिलहाल मां-बेटा दोनों जेल में बंद हैं।

अब मृतका के ससुर कस्तूरी लाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गुरलीन कौर को लंबे समय से छोटी बहू पूनम और छोटा बेटा दलजीत प्रताड़ित कर रहे थे। ससुर का दावा है कि 2 दिसंबर को इन्हीं दोनों ने मिलकर गुरलीन कौर की गला घोंटकर हत्या की।

मृतका के पिता और ससुर ने पुलिस से मांग की है कि असली आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसी मांग को लेकर उन्होंने एसएसपी गुरदासपुर को ज्ञापन भी सौंपा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप में 17.5 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप में 17.5 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में एक साथ राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप में 17.50 लाख से अधिक माता-पिताओं ने भाग लिया, जिससे यह पहल...

समराला के मैरिज पैलेस में शादी के दौरान चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

समराला के मैरिज पैलेस में शादी के दौरान चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

समराला: समराला के पास घुलाल टोल प्लाजा के नजदीक स्थित रॉयल कैसल मैरिज पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। शाम करीब 6 बजे हुई इस वारदात ने शादी की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया। जानकारी के अनुसार दूल्हे की मां जसवीर कौर के पर्स से लाखों...

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसने विकराल रूप ले लिया। यह गोदाम रिहायशी इलाके के बीच बना हुआ है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत और रोष दोनों देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना...

15 दिन पहले रखी थी नेपाली नौकरानी, ख़ाने में मिला कर गई कांड

15 दिन पहले रखी थी नेपाली नौकरानी, ख़ाने में मिला कर गई कांड

मलोट स्थित बिरला कॉलोनी में एक आढ़ती के घर से लाखों रुपये की नकदी और सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में काम करने वाली नेपाली नौकरानी ने दो साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया और स्कूटी पर फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि उक्त नौकरानी...

अमृतसर में पार्किंग विवाद: एएसआई सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

अमृतसर में पार्किंग विवाद: एएसआई सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

अमृतसर: शहर के क्रिस्टल चौक इलाके में पार्किंग को लेकर हुए हंगामे के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी एएसआई रणबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार वाहन पार्किंग को लेकर एक युवक और पुलिस...

Get In Touch
close slider

Get In Touch