घग्गर नदी का जलस्तर खतरे पर, बादशाहपुर-हरचंदपुरा सहित कई गांवों को अलर्ट

by | Sep 4, 2025 | National

Sep 4, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

लगातार हो रही भारी बारिश ने पंजाब में हालात बिगाड़ दिए हैं। बादशाहपुर में घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के स्तर पर पहुंच गया है। नदी के सभी गेज खतरे की रेखा को छूने लगे हैं, जिसके कारण हरचंदपुरा और बादशाहपुर के ऊपरी हिस्सों में पानी एकत्र हो रहा है।

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है और आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। प्रभावित गांवों में हरचंदपुरा, बादशाहपुर, अरनेटू, रसौली, शुतराणा, जोगेवाल, गुलाहड़, पैंद, सधारणपुर और सिउना शामिल हैं।

प्रशासन की अपील
लोगों से अपील की गई है कि वे तुरंत अपने घर खाली करके सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। प्रशासन की टीमें राहत कार्यों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और किसी भी स्थिति में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

लोगों को अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने की हिदायत दी गई है। साथ ही, कई राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं जहां जरूरतमंदों को मदद मिल सकेगी।

आपातकालीन संपर्क नंबर

  • पात्रां कंट्रोल रूम: 01764-243403

  • पटियाला जिला कंट्रोल रूम: 0175-2350550, 2358550

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मॉडल टाउन में सरेआम फायरिंग, नेल स्टूडियो मालिक ने विवाद के बाद चलाई लाइसेंसी पिस्टल

मॉडल टाउन में सरेआम फायरिंग, नेल स्टूडियो मालिक ने विवाद के बाद चलाई लाइसेंसी पिस्टल

पंजाब के लुधियाना शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक नेल स्टूडियो के मालिक ने मामूली विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सरेआम फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन गोलियों की आवाज से पूरे...

पंजाब बजट 2026: केजरीवाल की गारंटी बनाम मोदी के जुमले, हरपाल चीमा ने बताया फर्क

पंजाब बजट 2026: केजरीवाल की गारंटी बनाम मोदी के जुमले, हरपाल चीमा ने बताया फर्क

चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 के बाद राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आम आदमी पार्टी के शासन मॉडल और केंद्र की भाजपा सरकार के वादों के बीच स्पष्ट अंतर बताया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति...

जो पंजाब की महिलायों से किया था वादा, वो निभाया : डा गुरप्रीत कौर

जो पंजाब की महिलायों से किया था वादा, वो निभाया : डा गुरप्रीत कौर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने राज्य का बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में 2,60,437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत...

खरड़ के क्लब-43 में एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ की शराब की खेप जब्त

खरड़ के क्लब-43 में एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ की शराब की खेप जब्त

पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ में एक्साइज विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभाग की टीम ने खरड़-लांडरा रोड स्थित क्लब-43 में छापेमारी कर चंडीगढ़ मार्का शराब की बड़ी खेप बरामद की है। मामले को लेकर एक्साइज विभाग ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक एक्साइज...

पंजाब बजट 2026: ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ का ऐलान, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000-₹1500

पंजाब बजट 2026: ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ का ऐलान, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000-₹1500

पंजाब विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की। बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू करने का ऐलान किया गया। सरकार के मुताबिक इस योजना के तहत अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं...

Get In Touch
close slider

Get In Touch