Gangster के नाम पर इमीग्रेशन सेंटर से फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

by | Dec 20, 2024 | Crime

Dec 20, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का सदस्य बताकर इमिग्रेशन सेंटर के मालिक को विदेशी नंबर से कॉल कर 75 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने करीब 10 दिन में आरोपी के नंबर को ट्रेस कर उसे काबू कर लिया।

इस युवक ने फोन पर अपना नाम यासीन अख्तर बताया था और इमीग्रेशन सेंटर के मालिक संदीप सिंह कंग को धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए तो उसे और उसके भाई हरमनप्रीत सिंह कंग को जान से मार दिया जाएगा। इसे तिबार थाने की पुलिस ने रंगदारी के दो लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है।

यहां यह भी बता दें कि इमीग्रेशन सेंटर के मालिक का परिवार एनआरआई है और यहां अपना कारोबार चलाने आया है। उन्होंने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि अगर इसी तरह की धमकियां मिलती रहीं तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया वापस जाना होगा।

तिबड़ पुलिस स्टेशन के SHO अमृतपाल सिंह ने बताया कि गांव भंगवा के रहने वाले संदीप सिंह कंग, जो अपने बड़े भाई हरमनप्रीत सिंह कंग के साथ इमीग्रेशन कंसल्टेंट के तौर पर काम करते हैं, उन्होंने 9 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि बीती रात करीब साढ़े 9 बजे एक विदेशी ने फोन पर कॉल किया।

आरोपी ने मुझे बताया कि वह लॉरेंस बिस्नोई ग्रुप का सदस्य है और उसका नाम यासीन अख्तर है। फोन करने वाले ने उसे धमकी दी और 75 लाख की रंगदारी मांगी। उसने पैसे न मिलने पर उसे और उसके भाई हरमनजीत सिंह को जान से मारने की धमकी दी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पायल में युवक की गोली मारकर हत्या, होमगार्ड जवान के बेटे पर आरोप

पायल में युवक की गोली मारकर हत्या, होमगार्ड जवान के बेटे पर आरोप

पंजाब के लुधियाना जिले के पायल इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में पंजाब पुलिस के एक...

महिला दिवस पर सीएम भगवंत मान का आह्वान: पंजाब के विकास में लड़कियों की बराबर भागीदारी जरूरी

महिला दिवस पर सीएम भगवंत मान का आह्वान: पंजाब के विकास में लड़कियों की बराबर भागीदारी जरूरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य की लड़कियों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा...

बादशाह के गाने ‘टटीहरी’ पर बढ़ा विवाद, हरियाणा में FIR दर्ज; गिरफ्तारी की भी चर्चा

बादशाह के गाने ‘टटीहरी’ पर बढ़ा विवाद, हरियाणा में FIR दर्ज; गिरफ्तारी की भी चर्चा

बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह का नया गाना ‘टटीहरी’ रिलीज होने के बाद विवादों में घिर गया है। गाने में कथित रूप से अश्लील शब्दों और हरियाणवी संस्कृति को गलत तरीके से पेश करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में FIR...

बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम: सांसद मीत हेयर ने 100 महिलाओं को किया सम्मानित

बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम: सांसद मीत हेयर ने 100 महिलाओं को किया सम्मानित

पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “अपना बिजनेस, अपनी पहचान” अभियान के तहत बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ब्लॉक बरनाला की 100 महिला...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

पंजाब को देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को लुधियाना में औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026 की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को उद्योग और निवेश के लिए देश का अग्रणी राज्य...

Get In Touch
close slider

Get In Touch