फगवाड़ा में केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी का दौरा, बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिले आश्वासन

by | Sep 16, 2025 | News

Sep 16, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार मंत्री श्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने मंगलवार को फगवाड़ा के आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने रावलपिंडी, दुग्गा और नसीराबाद गांवों में जाकर किसानों के बर्बाद हुए खेतों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री व एससी आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला और अन्य नेताओं के साथ महेड़ू, चहेड़ू और हरदासपुर गांवों में जाकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए घरों की स्थिति देखी और पीड़ित परिवारों से सीधा संवाद किया।

🔹 सरकार देगी पूरा मुआवजा
केंद्रीय मंत्री पेम्मासानी ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करेगी। उन्होंने मौके पर मौजूद एडीसी व एसडीएम फगवाड़ा को तुरंत क्षति रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को भेजने के निर्देश दिए।

🔹 विजय सांपला का बड़ा बयान
इस दौरान विजय सांपला ने कहा कि पंजाब के करीब 1500 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब दौरे के दौरान तुरंत 1600 करोड़ रुपये का राहत पैकेज देने की घोषणा की है। साथ ही पंजाब सरकार के पास पहले से ही 12 हजार करोड़ रुपये का SDRF फंड उपलब्ध है। सांपला ने बताया कि केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार द्वारा भेजी गई रिपोर्ट से 100 करोड़ रुपये अधिक राहत राशि दी है।

🔹 राजनीतिक गतिविधियों पर भी चर्चा
बाद में केंद्रीय मंत्री का आदमपुर हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद वे विजय सांपला के फगवाड़ा स्थित आवास पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं संग राजनीतिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पायल में युवक की गोली मारकर हत्या, होमगार्ड जवान के बेटे पर आरोप

पायल में युवक की गोली मारकर हत्या, होमगार्ड जवान के बेटे पर आरोप

पंजाब के लुधियाना जिले के पायल इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में पंजाब पुलिस के एक...

महिला दिवस पर सीएम भगवंत मान का आह्वान: पंजाब के विकास में लड़कियों की बराबर भागीदारी जरूरी

महिला दिवस पर सीएम भगवंत मान का आह्वान: पंजाब के विकास में लड़कियों की बराबर भागीदारी जरूरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य की लड़कियों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा...

बादशाह के गाने ‘टटीहरी’ पर बढ़ा विवाद, हरियाणा में FIR दर्ज; गिरफ्तारी की भी चर्चा

बादशाह के गाने ‘टटीहरी’ पर बढ़ा विवाद, हरियाणा में FIR दर्ज; गिरफ्तारी की भी चर्चा

बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह का नया गाना ‘टटीहरी’ रिलीज होने के बाद विवादों में घिर गया है। गाने में कथित रूप से अश्लील शब्दों और हरियाणवी संस्कृति को गलत तरीके से पेश करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में FIR...

बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम: सांसद मीत हेयर ने 100 महिलाओं को किया सम्मानित

बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम: सांसद मीत हेयर ने 100 महिलाओं को किया सम्मानित

पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “अपना बिजनेस, अपनी पहचान” अभियान के तहत बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ब्लॉक बरनाला की 100 महिला...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

पंजाब को देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को लुधियाना में औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026 की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को उद्योग और निवेश के लिए देश का अग्रणी राज्य...

Get In Touch
close slider

Get In Touch