एक सप्ताह में पुलिस थाने के बाहर दूसरी बार धमाका

by | Dec 21, 2024 | Crime

Dec 21, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के गुरदासपुर जिले में वडाला बांगर पुलिस चौकी के बाहर विस्फोट जैसी आवाज सुनाई देने से इलाके में दहशत फैल गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पिछले सात दिन में यह तीसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 17 दिसंबर को अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में धमाका हुआ था। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

अधिकारियों के अनुसार, गुरदासपुर में यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने विस्फोट जैसी आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हालांकि कहा कि घटनास्थल पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे यह संकेत मिले कि विस्फोट हुआ था।

गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दयामा हरीश कुमार, ओम प्रकाश और पुलिस अधीक्षक (एसपी) जुगराज सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

कुमार ने कहा, ‘‘कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस उपाधीक्षक को सूचना दी। इसके बाद नियंत्रण कक्षा को भी सूचना मिली। वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।’’ उन्होंने कहा, ऐसी सूचना मिली थी कि कुछ आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था और पास में एक ईंट पड़ी थी। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

यह घटनाक्रम गुरदासपुर में बख्शीवाल पुलिस चौकी के बाहर हुए संदिग्ध विस्फोट के दो दिन बाद हुआ है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक असत्यापित ‘पोस्ट’ में आतंकवादी संगठन ‘खालिस्तान जिन्दाबाद फोर्स’ ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पायल में युवक की गोली मारकर हत्या, होमगार्ड जवान के बेटे पर आरोप

पायल में युवक की गोली मारकर हत्या, होमगार्ड जवान के बेटे पर आरोप

पंजाब के लुधियाना जिले के पायल इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में पंजाब पुलिस के एक...

महिला दिवस पर सीएम भगवंत मान का आह्वान: पंजाब के विकास में लड़कियों की बराबर भागीदारी जरूरी

महिला दिवस पर सीएम भगवंत मान का आह्वान: पंजाब के विकास में लड़कियों की बराबर भागीदारी जरूरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य की लड़कियों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा...

बादशाह के गाने ‘टटीहरी’ पर बढ़ा विवाद, हरियाणा में FIR दर्ज; गिरफ्तारी की भी चर्चा

बादशाह के गाने ‘टटीहरी’ पर बढ़ा विवाद, हरियाणा में FIR दर्ज; गिरफ्तारी की भी चर्चा

बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह का नया गाना ‘टटीहरी’ रिलीज होने के बाद विवादों में घिर गया है। गाने में कथित रूप से अश्लील शब्दों और हरियाणवी संस्कृति को गलत तरीके से पेश करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में FIR...

बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम: सांसद मीत हेयर ने 100 महिलाओं को किया सम्मानित

बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम: सांसद मीत हेयर ने 100 महिलाओं को किया सम्मानित

पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “अपना बिजनेस, अपनी पहचान” अभियान के तहत बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ब्लॉक बरनाला की 100 महिला...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

पंजाब को देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को लुधियाना में औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026 की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को उद्योग और निवेश के लिए देश का अग्रणी राज्य...

Get In Touch
close slider

Get In Touch