गांव डुमेली में 45.76 लाख से खेल मैदान का कायाकल्प, हरजी मान ने किया जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ

by | Dec 24, 2025 | Political

Dec 24, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज हरनूर सिंह उर्फ हरजी मान ने गांव डुमेली में 45.76 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान के जीर्णोद्धार कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।

हरजी मान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के तहत खेल मैदान में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें पोल लाइट और फुट लाइट की व्यवस्था, वॉलीबॉल कोर्ट, फोर-लेन ट्रैक (फुट ट्रैक), चेन फेंसिंग तथा खिलाड़ियों की सुविधा के लिए वॉशरूम का निर्माण शामिल है। इन सुविधाओं से न केवल गांव के खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिलेगा, बल्कि शाम के समय भी खेल गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकेंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार का स्पष्ट विजन है कि गांव स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत किया जाए। खेल मैदानों का विकास केवल इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को नशे से दूर रखने, उन्हें अनुशासित जीवन की ओर ले जाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में अहम पहल है। सरकार चाहती है कि ग्रामीण प्रतिभाओं को उभरने का पूरा अवसर मिले और वे राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन करें।

इस मौके पर सरपंच डुमेली बचिंत सिंह, सरपंच रिहाना जट्टां गुरशिंदर सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य देसराज झम्मट और गुरप्रीत सिंह लाड़ी, बूटा सिंह, परमिंदर पाल सिंह, रविंदर सिंह पंच, अतिंदरवीर सिंह, सुखबीर सिंह, गुरजीत सिंह, जसविंदर सिंह, बहादुर सिंह, अमृतपाल सिंह रवि (पूर्व सरपंच), मेजर सिंह एसएचओ रावलपिंडी, बीडीपीओ लखविंदर कलेर, पंचायत सचिव मलकीत सिंह तथा जेई अमनदीप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जहां चीन भविष्य की तकनीक पर काम कर रहा है, वहीं भारत में...

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब के फरीदकोट जिले में सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई घातक धारदार हथियार बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान...

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से राज्य के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम, सालासर धाम, वृंदावन और ऋषिकेश की मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। यह सुविधा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना...

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

पंजाब के गोराया के पास गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम ने तत्काल...

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल को लेकर उठ रहे सवालों पर विस्तृत स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इस कानून का उद्देश्य केवल जानबूझकर बेअदबी करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी सजा दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

Get In Touch
close slider

Get In Touch