दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, ‘दिल-ल्यूमिनाटी’ टूर और इलुमिनाटी अफवाहों पर दिया जवाब

by | Aug 14, 2025 | International

Aug 14, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने कथित इलुमिनाटी कनेक्शन पर खुलकर सफाई दी है। बीते साल न्यूजीलैंड में हुए एक शो के दौरान किए गए उनके हाथ के इशारे को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई थी कि वह इलुमिनाटी से जुड़े हुए हैं।

हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजेलेस में एप्पल म्यूज़िक स्टूडियो को दिए इंटरव्यू में दिलजीत ने बताया कि उन्होंने अपने पिछले वर्ल्ड टूर का नाम ‘दिल-ल्यूमिनाटी’ सिर्फ मज़ाक में रखा था। न्यूजीलैंड शो के बाद जब अफवाहें फैलीं तो उन्होंने भी मज़ाक में यह नाम अपनाया।

कैसे पड़ा टूर का नाम

दिलजीत ने बताया, “न्यूजीलैंड में शो के दौरान मैंने जो हाथ का साइन बनाया था, उसे मैं ‘चक्र’ कहता हूं। लेकिन सोशल मीडिया पर उसे इलुमिनाटी का प्रतीक मान लिया गया। उस समय मुझे इलुमिनाटी के बारे में कुछ पता भी नहीं था। जब लोग मज़ाक में छेड़ने लगे, तो मैंने भी टूर का नाम ‘दिल-ल्यूमिनाटी’ रख दिया।”

पंजाबी म्यूज़िक का सबसे बड़ा टूर

‘दिल-ल्यूमिनाटी’ टूर पंजाबी म्यूज़िक के इतिहास का सबसे सफल टूर माना जा रहा है। अप्रैल 2024 से शुरू हुए इस सफर में दिलजीत ने भारत, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और मिडल ईस्ट के कई शहरों में लाइव परफॉर्म किया।

  • नॉर्थ अमेरिका कमाई: 38 मिलियन डॉलर

  • भारत कमाई: 34.6 मिलियन डॉलर

  • कुल कमाई: करीब 137 मिलियन डॉलर

यह उपलब्धि किसी भी पंजाबी आर्टिस्ट के लिए अब तक की सबसे बड़ी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के बीच विदेश में फंसे जालंधर के उद्योगपतियों के परिवारों ने राहत की सांस ली है। जालंधर के कई उद्योगपति, जो जर्मनी में आयोजित होने वाली एक बड़ी हैंड-टूल प्रदर्शनी में भाग लेने जा रहे थे, युद्ध के कारण बीच रास्ते में ही दोहा और...

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब के नवांशहर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक अस्पताल को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। यह घटना बंगा के मुकंदपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अस्पताल के...

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और यह बढ़कर करीब 92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। तेल की कीमतों में इस...

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान थाना नंबर-2 में तैनात एसएसआई गोपाल के रूप में हुई है।...

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर: श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन और ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट...

Get In Touch
close slider

Get In Touch