ठक्करकी गांव में 6 लाख की लागत से धर्मशाला निर्माण कार्य की शुरुआत

by | Oct 1, 2025 | News

Oct 1, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं फगवाड़ा विधानसभा हलका इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान ने निकटवर्ती गांव ठक्करकी में 6 लाख रुपये की लागत से बन रही नई धर्मशाला के निर्माण कार्य की विधिवत अरदास के साथ शुरुआत की।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए हरनूर सिंह ने कहा कि धर्मशाला का निर्माण गांववासियों के निजी समागमों और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि गांव में अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के “रंग-बिरंगा पंजाब” के विज़न को साकार करने के लिए गांवों का सर्वांगीण विकास आवश्यक है। पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि हर गांव को शहरों जैसी सुविधाओं से लैस करके आदर्श ग्राम बनाया जाए।

गांव की सरपंच सुरजीत कुमार ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिंदर सिंह मान और हरनूर सिंह मान का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर बीडीपीओ रामपाल राणा, जेई अमनदीप, पंचायत सदस्य गुरचरण सिंह, करम चंद, परवीन बाला, नंबरदार यशपाल, राम लुभाया, जसविंदर सिंह, निर्मल कौर, मनजिंदर कौर, बलविंदर सिंह, तोशा, रेशम लाल, सोमा सहित गांव के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य के कोई भी निजी स्कूल अब एक शैक्षणिक वर्ष में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सरकार के अनुसार, जिन स्कूलों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान 15...

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में ऐतिहासिक सुधारों की घोषणा की है। 26 साल पुराने KCC ढांचे में बड़े बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने किसानों के लिए ऋण सीमा बढ़ाने, ब्याज का बोझ...

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

पंजाब की राजनीति में उस समय नई हलचल पैदा हो गई जब मजीठा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Bikram Singh Majithia के ‘लापता’ होने संबंधी पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं...

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

आम आदमी पार्टी (AAP) को मंगलवार को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले मशहूर कबड्डी खिलाड़ी किंदा बिहारीपुरिया सहित कई नामी खिलाड़ी, खेल हस्तियां और युवा नेता पार्टी में शामिल हो गए। कबड्डी जगत में ‘चीता’ के नाम से मशहूर किंदा बिहारीपुरिया...

गुरदासपुर के कलानौर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, चेहरा ढककर आया युवक फरार

गुरदासपुर के कलानौर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, चेहरा ढककर आया युवक फरार

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के कलानौर क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल पर कथित तौर पर ग्रेनेड हमला किए जाने की सूचना मिली है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। प्राप्त...

Get In Touch
close slider

Get In Touch