दिल्ली ब्लास्ट: 13 की मौत, 30 से ज्यादा घायल — मृतकों व घायलों की सूची जारी, राजधानी हाई अलर्ट पर

by | Nov 10, 2025 | Crime

Nov 10, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

राजधानी दिल्ली में हुए बम धमाके को लेकर अब कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। इस भयावह विस्फोट में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने मृतकों और घायलों की सूची जारी कर दी है। मृतकों में एक की पहचान अशोक कुमार (निवासी – अमरोहा, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, घायलों में चार उत्तर प्रदेश के, एक हिमाचल प्रदेश के, एक उत्तराखंड के और चौदह दिल्ली के निवासी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज दिल्ली के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में चल रहा है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

देर शाम हुए इस धमाके के बाद पूरे दिल्ली एनसीआर क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार जांच में जुटी हैं और बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ते और एनआईए की टीमें घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं।

राजधानी में हुए इस हमले ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह घटना एक सुनियोजित आतंकी साजिश लगती है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा देने और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त आगामी 1 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत तीन...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

Get In Touch
close slider

Get In Touch